रायबरेली में पूरे दमखम से चुनाव लड़ रहे हैं दिनेश प्रताप

रायबरेली में पूरे दमखम से चुनाव लड़ रहे हैं दिनेश प्रताप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है। इस बार कांग्रेस ने यहां से राहुल गांधी को और भाजपा ने प्रदेश के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है।दिनेश प्रताप सिंह 2019 का लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। सोनिया गांधी ने 2019 में दिनेश प्रताप सिंह को एक लाख 67 हजार मतों से हराया था। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो रायबरेली क्षेत्र की छह विधानसभा सीटों में से चार पर सपा और दो पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। राहुल को जीत दिलाने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रायबरेली में डेरा डाल दिया है। वहीं भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह इस सीट को जीतने के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहते। पूरे दमखम से चुनाव मैदान में हैं। हालांकि एक बात उनके लिए नकारात्मक जा रही है। रायबरेली से भाजपा विधायक अदिति सिंह ने चुनाव प्रचार से दूरी बना रखी है। फिलहाल अदिति सिंह को मनाने में पार्टी के प्रमुख नेता लगे हैं। फिलहाल दिनेश प्रताप सिंह ने इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार किया है। सिंह ने कहा कि असल में रायबरेली किसी का गढ़ नहीं है। वर्ष 2019 के चुनाव में सोनिया गांधी जीतीं तो उन्हें सपा और बसपा समेत कई दलों का समर्थन था।

Tags: lucknow

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
ग्रामप्रधान हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 10 आरोपित गिरफ्तार
कलैक्ट्रेट सभागार में हुआ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन
ट्रैक्टर ट्राली से गिरे श्रद्धालु की चक्के से कुचल कर मौत
सुसाइड नोट छोड़कर किसान ने लगाई फांसी, बोला मरने के बाद तेरहवीं नहीं कन्या भोज हो
महिला का शव लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्‌ढे में भरे पानी में डूबकर दो मासूमों की मौत