डीजीपी ने उत्कृष्ट कर्मियों को किया सम्मानित

डीजीपी ने उत्कृष्ट कर्मियों को किया सम्मानित

लखनऊ। पुलिस महानिदेशक विजय कुमार द्वारा खेल में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रर्दशन करने वाले यूपी पुलिस के मुख्य आरक्षी गगन पासवान व महिला मुख्य आरक्षी प्रियंका आरोड़ा को पुलिस मुख्यालय में पुरस्कृत किया गया।

अमेरिका के मैक्सिको शहर में आयोजित लैटिन अमेरिकन पुलिस एण्ड फायर गेम्स-2023 प्रतियोगिता में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में नियुक्त मुख्य आरक्षी गगन पासवान व महिला मुख्य आरक्षी प्रियंका अरोड़ा द्वारा प्रतिभाग किया गया।
 
उक्त प्रतियोगिता में मुख्य आरक्षी गगन पासवान द्वारा बैडमिन्टन (मिक्स डबल) में गोल्ड मैडल, टेबिल टेनिस (मिक्स डबल) में सिल्वर व स्वीमिंग में ब्रोंज मैडल प्राप्त किया गया तथा महिला मुख्य आरक्षी प्रियंका अरोड़ा द्वारा टेबिल टेनिस (सिंगल) में गोल्ड, टेबिल टेनिस (मिक्स डबल) में सिल्वर मैडल एवं बैडमिंटन (मिक्स डबल) में गोल्ड मैडल प्राप्त कर उत्तर प्रदेश पुलिस व देश का मान बढ़ाया।
Tags: lucknow

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

चेयरपर्सन साहिबा जरा इधर भी दीजिए ध्यान, जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदक हो रहे परेशान चेयरपर्सन साहिबा जरा इधर भी दीजिए ध्यान, जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदक हो रहे परेशान
    बदायूं। सदर नगर पालिका में किसी व्यक्ति को अपने काम के लिए चक्कर नही लगाना पड़े, बगैर परेशानी के
आज उज्जैन प्रवास पर मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन
आज इंदौर में मप्र ग्रोथ कॉन्क्लेव, मुख्यमंत्री करेंगे रियल एस्टेट निवेशकों से संवाद
सावन के पहले दिन सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक
लग गया सावन, देशभर के शिवालयों में हो रहा जलाभिषेक, कांवड़ तीर्थयात्रा शुरू
हम्पी ने फिडे महिला विश्व कप में खामदमोवा को हराया
मैंने अपनी गेंदबाज़ी और निरंतरता पर सबसे ज़्यादा ध्यान दिया: नीतीश रेड्डी