डीएम की अध्यक्षता में मेंहदावल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।

डीएम की अध्यक्षता में मेंहदावल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।

संत कबीर नगर,17 मई 2025 (सू0वि0)*। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने मेंहदावल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्व निस्तारण के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य लक्ष्य है, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाये जाने अथवा सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी द्वारा ससमय संज्ञान न लेने को गम्भीरता से लेते हुए जिम्मेदार अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।
संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि कार्याे में ढिलाई कदापि न बरती जाये, सभी लाभार्थीपरक योजनाएं जैसे-वृद्धावस्था पेंशन, निर्विवाद वरासत और कागजात दुरूस्ती आदि के मामल कोे तत्काल सुलझाने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये। उन्होंने कहा कि कोई भी गरीब व्यक्ति किसी कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहने पाये। 
मेंहदावल तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 81 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 11 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को हस्थांतरित करते हुए जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक सप्ताह से अधिक समय से लंबित प्रकरणों में निस्तारण मे विलम्ब के कारण का भी उल्लेख किया जाय साथ ही सभी प्रकरणों को अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करा दिया जाय।
कानून एवं व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा किया गया। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारी/थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाय। यह सुनिश्चित कराया जाय कि पीडितों को न्याय मिले। पुलिस अधिकारीगण प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार त्वरित कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।
इस अवसर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 रामानुज कन्नौजिया, उप जिलाधिकारी संजीव राय, तहसीलदार मेंहदावल अल्पिका वर्मा सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बंधित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
इसी क्रम में खलीलाबाद तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने विभिन्न मामलों से सम्बंधित फरियादियों को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया, उन्होंने कहा कि मामलों के निस्तारण में स्थलीय जांच एवं अन्य कार्यवाही आदि के दौरान अधिकारीगण शिकायतकर्ता के साथ अच्छा व्यवहार करें तथा दोनो पक्षों की पूरी बात को सुनने के उपरान्त ही प्रकरण का निस्तारण करें।
सुरक्षा, कानून व्यवस्था एवं पुलिस से सम्बंधि तमामले की सुनवाई अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार द्वारा की गयी। उन्होंने समस्त पुलिस अधिकारियों/थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि सभी शिकायती प्रकरणों का तत्काल संज्ञान लेते हुए पूर्ण निषक्षता के साथ कार्यवाही की जाए। राजस्व से सम्बंधित मामलों में सम्बंधित राजस्व अधिकारी/कर्मचारी के साथ उभय पक्षों की उपस्थिति मे मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक दशा में पीड़ित को न्याय मिलना चाहिए। 
तहसील खलीलाबाद में कुल 69 प्रार्थना पत्र आये, जिसे सम्बंधित विभागीय अधिकारियो को अपर जिलाधिकारी द्वारा इस निर्देश के साथ हस्थातरित किया गया कि अबिलम्ब शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए मौके का निरीक्षण का प्रकरण का निस्तारण कराया जाए। 
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर शैलेश दूबे, तहसीलदार आनन्द कुमार ओझा, नायब तहसीलदार प्रियंका तिवारी सहित तहसील से सम्बंधित अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में धनघटा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न मामलों से सम्बंधित एक-एक कर फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिये।
तहसील धनघटा में कुल 43 प्रार्थना पत्र आये, जिसमें 03 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कराते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने शेष 40 प्रकरणों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को अबिलम्ब गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी धनघटा अरूण कुमार, तहसीलदार योगेन्द्र कुमार पाण्डेय, नायब तहसीलदार हरेराम यादव सहित तहसील से सम्बंधित राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
 
Tags:  

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बखिरा में निर्माणाधीन पिंक बूथ का किया गया निरीक्षण, सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश बखिरा में निर्माणाधीन पिंक बूथ का किया गया निरीक्षण, सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
संत कबीर नगर ,आज दिनांक 17.05.2025 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा  थाना बखिरा के निर्माणाधीन पिंक बूथ...
अवैध देशी तंमचा 12 बोर के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
मंडलायुक्त ने कम्पोजिट विद्यालय  पाराकलाँ में एमडीएम शेड का किया उद्घाटन
मंडलायुक्त डॉ0 रोशन जैकब ने सुनीं लोगों की समस्याएं,शीघ्र निस्तारण का दिया निर्देश
दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेस वे का केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने निरीक्षण किया
ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर सूरजपुर में निकाली गयी तिरंगा यात्रा