पूर्व सैनिकों के पुनर्वास से जुड़े कार्य बाधित: अजय राय

पूर्व सैनिकों के पुनर्वास से जुड़े कार्य बाधित: अजय राय

लखनऊ। प्रदेश सरकार के अंतर्गत सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग में स्वीकृत 19 सहायक सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारियों में से 18 पद तथा 84 कल्याण कार्यकर्ता के स्वीकृत पदों में से 51 पद रिक्त हैं। जिन पर नियुक्ति सेना से सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की जाती है, जिन्हें सेना के अभिलेख कार्यालय, नियम कानून, कल्याण एवं पुनर्वास की जानकारी होती है। जिसके अभाव में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों व आश्रितों के कल्याण एवं पुनर्वास संबंधित कार्य विगत कई वर्षों से प्रभावित हो रहे हैं। 

उपरोक्त विषय का संज्ञान लेते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पूर्व सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग में रिक्त सहायक सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी (सहायक अधिकारी) तथा कल्याण कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती किए जाने की मांग की। कांग्रेस कमेटी पूर्व सैनिक विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (संगठन) सुभाष मिश्र द्वारा शनिवार को पूर्व सैनिकों की समस्याओं से जुड़ा हुआ। 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News