उमरादेहान में  डॉ. राममनोहर लोहिया की प्रतिमा का अनावरण

बंदूक की गोली से हिंसा तो मर सकती है, पर विचार नहीं : रघु ठाकुर

उमरादेहान में  डॉ. राममनोहर लोहिया की प्रतिमा का अनावरण

धमतरी । वनांचल नगरी ब्लाक के ग्राम उमरादेहान में 24 मई को भारतीय समाजवाद के नायक डॉ. राममनोहर लोहिया की प्रतिमा का अनावरण किया गया। यहां प्रतिमा इसलिए तैयार किया गया है क्योंकि डा लोहिया देश के वनग्रामों को राजस्व ग्रामों जैसी सुविधाएं देने की मांग यहीं से उठाई थी। बरसते पानी के बीच मूर्ति अनावरण होने से ग्रामीणों में काफी खुशी है।

उमरादेहान में शनिवार को डॉ. राममनोहर लोहिया की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जननेता रघु ठाकुर ने कहा कि, नगरी सिहावा अंचल अहिंसक आन्दोलन का तीर्थ अब आदिवासियों के मुद्दों की लड़ाई दिल्ली में होगी। उमरादेहान अहिंसा का तीर्थ है। सत्तर साल पहले डा लोहिया ने यहीं से आदिवासियों को भूमि के अधिकार का आंदोलन शुरू किया था। वनग्रामों को राजस्व ग्राम जैसी सुविधाएं देने की मांग यहीं से उठी थी। इस अंचल की चार पीढ़ियों ने अपने अधिकारों के लिए जेल की यात्रा करके यह बता दिया है कि दुनिया को बदलने का सबसे बड़ा माध्यम जेल है, बंदूक या हिंसा नहीं। नगरी सिहावा अंचल हिंसाग्रस्त वनांचल में अहिंसा के टापू की तरह है। नक्सली हिंसा में दोनों तरफ से आदिवासी ही मर रहे हैं। सरकार को भी समझना होगा कि बंदूक की गोली से हिंसा तो मर सकती है, पर विचार नहीं। नगरी सिहावा अंचल के उमरादेहान जैसे गांवों से देश में यह संदेश जाना चाहिए। रघु ठाकुर ने कहा है कि देश के आदिवासियों को यदि आजीविका के लिए जमीन के पट्टे दे दिए जाए तो जंगल भी सुरक्षित होंगे और वन्यजीवों की रक्षा भी हो जाएगी। देश में इक्कीस लाख व मध्यप्रदेश में दो लाख भूमिहीन आदिवासी हैं। इनकी समस्याओं को लेकर जल्द ही दिल्ली में अभियान शुरू किया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि, समाजवादी आन्दोलन और समाजवाद दोनों ही जंगलों में जीवित हैं। आदिवासियों की आवाज को वे निरंतर संसद में उठाते रहेंगे। जब तक गैर-बराबरी है, तब तक समाजवाद रहेगा। रघु ठाकुर जैसे सोशलिस्ट नायक ने समाजवाद को जमीन पर उतारने के लिए लगातार आंदोलन किए और जेल, लाठी, डंडा- मुकदमा की परवाह नहीं की। मुझ जैसे अनेक लोगों को राजनीति और समाजवाद का ककहरा रघु ठाकुर ने ही सिखाया है।

प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसद सदस्य संजय सिंह थे। पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा के बेटे व पूर्व विधायक अरुण वोरा, पत्रकार गोविंद लाला वोरा के बेटे अमृत संदेश के प्रधान संपादक राजीव वोरा भी इस दाैरान विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्यामसुंदर यादव भिंड, महामंत्री अरुण प्रताप सिंह दिल्ली , लोसपा छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष अशोक पंडा, महासचिव श्याम मनोहर सिंह भिलाई, डा शिवा श्रीवास्तव भोपाल , वंशी श्रीमाली , कांग्रेस नेता रामकुमार पचौरी सागर, जयंत सिंह तोमर ने भी सभा को संबोधित किया। लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शिव नेताम, कौआबाहरा की सरपंच राधिका नेताम, कवि रामकुमार तिवारी, अरुण राणा अकलतरा, अशोक बिलासपुर , फेकनसिंह साहू सरपंच कुरदा चांपा , डा सोमनाथ साहू, रामसिंह क्षत्रीय, श्याम मनोहर सिंह, अरविंद कुमार सिंह ,अशोक पंडा, अशोक योग गुरु, बबीता, आप के अध्यक्ष गोपाल साहू, सूरज उपाध्याय, जनता दल यू व भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे।


मौके पर शाखा की अध्यक्ष पूजा अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मीना टाईवाला, राधा ड्रोलिया, आशा संथोलिया, सोनल शर्मा, कोमल पोद्दार,दीपिका मोतिका, स्मिता अग्रवाल सहित शाखा कई महिला सदस्य उपस्थित थीं।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News