महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर दी जान
पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
बबेरू/बांदा। महिला ने अज्ञात कारणों के चलते सुने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जैसे ही परिजनों को जानकारी हुई तो फांसी के फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक महिला की मृत्यु हो चुकी थी। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत मरका थाना क्षेत्र के मऊ गांव के पांडेय पुरवा की रहने वाली पूजा पांडेय पत्नी राम प्रकाश पांडेय उम्र करीब 26 वर्ष यह शुक्रवार की शाम अज्ञात कारणों के चलते साड़ी के फंदे से पाइप पर बांधकर सुने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया घटना के समय महिला का पति राम प्रकाश पांडेय विद्युत लाइनमैन के साथ गांव की विद्युत लाइन को ठीक करवा रहा था।
वहीं महिला की सास शशि कला मोहल्ले पर महिलाओं के साथ बैठी हुई थी। जब सास घर पहुंची तो पूजा पांडेय फांसी के फंदे पर झूल रही थी। तभी तुरंत पड़ोस में आवाज लगाई पड़ोसियों ने घटना की जानकारी मृतक पूजा पांडेय के पति राम प्रकाश पांडे को दिया। मौके पर पहुंचे पति राम प्रकाश पांडेय ने दरवाजा तोड़कर फांसी के फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक पूजा पांडेय की मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलते ही मरका थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शुक्रवार को ही मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया था। जिसका आज शनिवार की दोपहर पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई गई है। जानकारी के मुताबिक पूजा पांडेय की शादी करीब 5 वर्ष पहले हुई थी, जिसका एक तीन वर्ष का पुत्र है। इस घटना को देखते हुए पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस के द्वारा इस घटना की जांच पड़ताल में जुटी गई है।
टिप्पणियां