नागपुर में हिंसा के बाद 11 इलाकों में कर्फ्यू

स्थिति नियंत्रण में पर तनावपूर्ण

नागपुर में हिंसा के बाद 11 इलाकों में कर्फ्यू

  • 50 अरेस्ट, 33 पुलिसकर्मी घायल, इनमें 4 डीसीपी
  • संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र के पास बेरिकेडिंग
  • पुलिस पर हमला किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : सीएम फडणवीस

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में औरंगजेब का पुतला जलाने पर हुई हिंसा के बाद मंगलवार को 11 इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।सोमवार शाम हुई हिंसा में 33 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, इनमें 4 डीसीपी हैं। 5 आम लोग भी घायल हैं, इनमें से एक आईसीयू में भर्ती है। दंगाइयों ने 12 बाइक, कई कारें, 1 जेसीपी जला दी। पुलिस ने दंगे के आरोप में 50 लोगों को अरेस्ट किया गया है।वहीं, संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कब्र की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। हर आने-जाने वालों की जांच की जा रही है।

बता दें कि शहर में सोमवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद ने छत्रपति शिवाजी चौक पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारी मांग कर रहे थे कि छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित औरंगजेब की कब्र को हटाया जाए। प्रदर्शनकारियों ने औरंगजेब की फोटो और प्रतीकात्मक पुतला जलाकर विरोध जताया। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ अफवाह भरे वीडियो और पोस्ट वायरल हो गए। शाम करीब साढ़े सात बजे लोग चिटनिस पार्क के सामने कांग्रेस के देवड़िया भवन कार्यालय के बगल में एक धार्मिक स्थल के सामने एकत्र हुए। इसके बाद भीड़ छत्रपति चौक की ओर बढ़ी। इस दौरान भीड़ ने आपत्तिजनक नारे लगाए और पत्थरबाजी की। कई वाहन आग के हवाले कर दिए। पथराव में 33 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। भीड़ के हमले में चार पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए।

पुलिस उपायुक्त निकेतन कदम के हाथ पर कुल्हाड़ी से वार किया गया। वह लहूलुहान हो गए। पथराव के दौरान डीसीपी शशिकांत सातव का पैर फ्रैक्चर हो गया और डीसीपी अर्चित चांडक को गंभीर चोट आई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी राहुल मदने को भी मामूली चोटें आई हैं। माहौल को सामान्य करने के लिए पुलिस ने नागपुर शहर के कोतवाली, गणेशपेठ, लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, नंदनवन, इमामवाड़ा, यशोधरा नगर और कपिल नगर थाना क्षेत्रों में रात में कर्फ्यू लगा दिया। पुलिस आयुक्त डॉ. रविन्द्र कुमार सिंघल ने कहा कि कर्फ्यू अगले आदेश तक जारी रहेगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को विधानसभा में नागपुर हिंसा पर कहा कि पुलिस पर हमला किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह सब सुनियोजित साजिश के तहत किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नागपुर में कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है, लेकिन स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर विदेशी निवेश हो रहा है, इसलिए सभी की जिम्मेदारी महाराष्ट्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सोमवार को सुबह के समय औरंगजेब की कब्र के विरुद्ध प्रदर्शन किया था और औरंगजे की कब्र का प्रतीकात्मक पुतला जलाया था। इसके बाद कुछ सामाजिक संगठनों ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद पूरी तरह से शांति थी, लेकिन शाम को अचानक अफवाह फैलाई गई कि औरंगाबाद की कब्र का प्रतीकात्मक पुतला जलाते समय धर्म विशेष के प्रतीक को भी जला दिया गया। इसके बाद महाल, हंसापुरी और भालदरा इलाके में पथराव शुरु कर दिया गया। इस घटना में 31 पुलिस कर्मी और 5 सामान्य नागरिक घायल हुए हैं।

पुलिस वालों तीन डीसीपी लेवल के अधिकारी घायलों में शामिल हैं।मुख्यमंत्री ने बताया कि इस घटना में पुलिस सीसीटीवी और वीडियों के आधार पर हिंसा में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पुलिस ने आधा ट्राली से ज्यादा पत्थर और धारदार हथियार घटनास्थलों से बरामद किया गया है, जिससे यह लगता है कि यह सब सुनियोजित तरीके से किया गया है। इसलिए राज्य सरकार पुलिस पर हुए हमले को तो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। आरोपितों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

उडी में पाकस्तिानी गोलाबारी की चपेट में आने से एक महिला की मौत उडी में पाकस्तिानी गोलाबारी की चपेट में आने से एक महिला की मौत
जम्मू। पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने...
सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम
पाकिस्तानी हमले का भारतीय सुरक्षाबलों ने दिया मुहतोड़ जवाब
मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना का उठाएं लाभ गरीब परिवार
जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान में पड़ोसी के किए दांत खट्टे
अब उद्घाटन और समापन समारोह दो ऐतिहासिक स्टेडियमों में होंगे आयोजित
पाकिस्तान सुपर लीग 2025 के बचे हुए मुकाबले यूएई शिफ्ट