मुख्यमंत्री ने भारत रत्न’ महर्षि डॉ. धोंडो केशव कर्वे काे जयंती और तात्या टाेपे काे बलिदान दिवस पर किया नमन

मुख्यमंत्री ने भारत रत्न’ महर्षि डॉ. धोंडो केशव कर्वे काे जयंती और तात्या टाेपे काे बलिदान दिवस पर किया नमन

भाेपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज शुक्रवार को समाज सुधारक महर्षि डॉ. धोंडो केशव कर्वे की जयंती और स्वाधीनता संग्राम के सेनानायक तात्या टोपे के बलिदान दिवस पर उन्हें याद करते हुए नमन किया।

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर महर्षि डॉ. धोंडो केशव कर्वे काे जयंती पर नमन करते हुए लिखा महान समाज सुधारक, ‘भारत रत्न’ महर्षि डॉ. धोंडो केशव कर्वे जी की जयंती पर कोटिशः नमन। महिलाओं के उत्थान, राष्ट्र कल्याण, शिक्षा और समाजिक सुधार के लिए समर्पित आपका जीवन सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

एक अन्य संदेश के माध्यम से सीएम डाॅ यादव ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक तात्या टोपे काे बलिदान दिवस पर याद करते हुए लिखा 1857, प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, अमर वीर क्रांतिकारी, साहस और शौर्य की प्रतिमूर्ति श्रद्धेय तात्या टोपे जी के बलिदान दिवस पर कोटिशः नमन। आपके साहस, संघर्ष और बलिदान ने देश को स्वतंत्रता की ओर अग्रसर किया था। स्वाधीनता के लिए आपका योगदान अविस्मरणीय रहेगा और आपके आदर्शों पर चलकर हम मध्यप्रदेश को एक समृद्ध एवं सक्षम राज्य बनाने की दिशा में कार्यरत रहेंगे।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

मुख्यमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अनिल माधव दवे काे जयंती पर किया नमन मुख्यमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अनिल माधव दवे काे जयंती पर किया नमन
भाेपाल। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और मां नर्मदा के अनन्य सेवक अनिल माधव दवे की आज...
प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे ब्राजील, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे
आज गंजबासौदा में केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह  कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
आज भोपाल में एक देश एक विधान राष्ट्रीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. यादव होंगे शामिल
बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बड़ी राहत
पटना में 377 जगहों पर मजिस्ट्रेट तैनात, मुहर्रम और सनातन महाकुंभ को लेकर
आज पटना में नहीं चलेंगे वाहन, बदल गया ट्रैफिक रुट, घर से निकले से पहले पढ़ लें पूरी खबर