पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मंदसौर। नई आबादी थाना पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर नाबालिग किशोर के कब्जे से तीन लाख रुपए की कीमत की डेढ़ किलो से अवैध अफीम बरामद की है। नई आबादी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की एक युवक फोर लेन हाईवे नयाखेड़ा के निकट अवैध अफीम की डेलीवरी देने वाला है। तत्काल घेराबंदी की की जाए तो सफलता मिल सकती है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक टीम बनाकर थाना क्षेत्र के महू-नीमच हाईवे नयाखेड़ा शराब दुकान के निकट घेराबंदी कर नजर रखी। इसी दौरान मुखबिर के बताए गए हुलिए वाला युवक दिखाई दिया जिसे पकड़ा। पुलिस की पूछताछ में बाल अपचारी नीमच निवासी नाबलिग निकला। जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे वाले बेग में 1 किलो 510 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद की गई। जब्त अफीम की कीमत तीन लाख रुपए आंकी गई है। बाल अपचारी अवैध मादक पदार्थ कहां से लेकर आया था और किसे देने जा रहा था मामले के पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले में नई आबादी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी में एनडीपीएस एक्ट अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत