दिग्विजय सिंह आज भाजपा-कांग्रेस नेताओं को दिखाएंगे फिल्म 'जंगल सत्याग्रह'

'जंगल सत्याग्रह' फिल्म केवल एक फिल्म नहीं है बल्कि मध्यप्रदेश के आदिवासी नायकों के अदम्य साहस, त्याग और स्वाभिमान की जीवंत गाथा है:दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह आज भाजपा-कांग्रेस नेताओं को दिखाएंगे  फिल्म 'जंगल सत्याग्रह'

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह आज साेमवार काे बैतूल के आदिवासी नायकों पर आधारित फिल्म जंगल संत्याग्रह दिखाएंगे। विधानसभा के सभागार में फिल्म का प्रीमियर शाे दिखाया जाएगा। दिग्विजय सिंह ने इस कार्यक्रम का न्याैता कांग्रेस नेताओं के साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व सीएम उमा भारती सहित तमाम भाजपा नेताओं, विधायकों को भी दिया है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि 'जंगल सत्याग्रह' फिल्म केवल एक फिल्म नहीं है बल्कि मध्यप्रदेश के आदिवासी नायकों के अदम्य साहस, त्याग और स्वाभिमान की जीवंत गाथा है। यह फिल्म हमें याद दिलाती है कि कैसे मध्यप्रदेश के आदिवासी नायकों ने 1930 में अंग्रेजी हुकूमत के अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद कर अपने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति दे दी। दिग्विजय सिंह ने बताया कि फिल्म में बैतूल अंचल के क्रांतिकारी आदिवासी नायक सरदार गंजन सिंह कोरकू, सरदार विष्णु सिंह गोंड, ठाकुर मोहकम सिंह, रामजी कोरकू एवं जुगरू गोंड के अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष को दिखाया गया है।

संघर्ष में गैर आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी कांग्रेस नेता दीपचंद गोठी, बिहारी लाल पटेल, डॉ. शारदा प्रसाद, पुरुषोत्तम बालाजी अंबेकर की भूमिका भी अहम थी। इस फिल्म में पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे और पूर्व विधायक धरमू सिंह सिरसाम ने भी रोल निभाया है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आज देशव्यापी बैंक हड़ताल , बैंकिंग, बीमा, डाक समेत कई क्षेत्रों पर असर संभव आज देशव्यापी बैंक हड़ताल , बैंकिंग, बीमा, डाक समेत कई क्षेत्रों पर असर संभव
जयपुर । केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ देशभर में बुधवार को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। राजस्थान में करीब...
समर्थकों ने पटना समेत राज्यभर में रेल-सड़क यातायात को किया अवरुद्ध
अभाविप के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं
तेज रफ्तार ने बरपाया कहर, कई वाहनाें काे मारी टक्कर, ई-रिक्शा चालक की माैत, 2 घायल
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से ट्रंप के हाथ खुले
कॉंग्रेस के जिला एवं महानगर के नव नियुक्त पदाधिकारियो को करायी शपथ ग्रहण
यूपी के 27 जनपदों में गति से बारिश की चेतावनी