केंद्रीयमंत्री मनोहर लाल पहुंचे सिक्किम
On
गंगटोक । केंद्रीय ऊर्जा तथा आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल शुक्रवार रात सिक्किम पहुंचे। केंद्रीयमंत्री का राजधानी गंगटोक के राजभवन पहुंचने पर राजभवन के आयुक्त एवं सचिव और राजभवन के अधिकारियों ने स्वागत किया।केंद्रीयमंत्री मनोहर लाल 25 से 27 अप्रैल तक सिक्किम के आधिकारिक दौरे पर हैं। वह राजधानी में आयोजित होने वाले पूर्वोत्तर क्षेत्र के ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए सिक्किम आए हैं।
उनके साथ मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के ऊर्जा मंत्री भी सिक्किम आए हैं। ंकल शाम बागडोगरा हवाई अड्डे (पश्चिम बंगाल) पर सिक्किम सरकार के अधिकारियों ने केंद्रीयमंत्री का स्वागत किया। वह राष्ट्रीय राजमार्ग 10 के जरिए बागडोगरा से सिक्किम के लिए रवाना होने के बाद देररात राजधानी पहुंचे।
Tags: manohar-lal-sikkim-visit
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
22 May 2025 08:32:53
वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के साथ हुई एक हाई-प्रोफाइल...
टिप्पणियां