राहुल गांधी सही मायनों में वे आज की राजनीति के संत: मोहिंदर सिंह

इंडिया गठबंधन के हर प्रत्याशी को अपना भरपूर समर्थन दें

राहुल गांधी सही मायनों में वे आज की राजनीति के संत: मोहिंदर सिंह

लखनऊ 11 मई। 2024 के आम चुनाव पर दुनिया भर की निगाहें लगी हुई है। इसके पीछे मुख्य कारण यह है कि पिछले दस सालों में भारत के लोकतंत्र की लगातार हत्या हो रही है। यहॉ का सामाजिक सद्भाव सरकार द्वारा ख़त्म किया जा रहा है।

इंडियन ओवरसीज़ कांग्रेस अमेरिका के प्रेसिडेंट मोहिंदर सिंह ने कहा कि सरकार संविधान बदल कर दलितों और पिछड़ों का आरक्षण समाप्त करना चाह रही है। इस दौर में सिर्फ और सिर्फ एक ही उम्मीद है और वो है राहुल गांधी। इंडियन ओवरसीज़ कांग्रेस के दुनिया भर के लोग इसी लिये भारत में आये है और आज लखनऊ में आपके माध्यम से देश की जनता से अनुरोध करना चाह रहे है कि देश को मज़बूत बनाने और संविधान की रक्षा करने के लिये इंडिया गठबंधन के हर प्रत्याशी को अपना भरपूर समर्थन दे। यहॉ के लोगों का सौभाग्य है कि राहुल गांधी जी यहॉ से चुनाव लड़ रहे हैं और सही मायनों में वे आज की राजनीति के संत है।
 
AICC आल इंडिया कांग्रेस कमेटी एन आर आई अफेयर्स कर्णाटक सरकार की सचिव श्रीमती आरती कृष्णन ने बताया कि पूरी दुनिया ने देखा है कि मौजूदा सरकार किस तरह समाज में वैमनस्यता बढ़ा रही है। दलितों, पिछड़ो और अल्पसंख्यकों पर लगातार अत्याचार किये जा रहे है। देश की संवैधानिक संस्थाओं को ग़ुलाम बना दिया गया है। यह सही मायनों में आपातकाल ही है। 
 
यह सरकार महिला विरोधी है। एक और प्रधानमंत्री उस सांसद का प्रचार कर रहे है जिसने सैंकड़ों महिलाओं के साथ बलात्कार किया और फिर सरकार ने उसे बचाते हुए विदेश भेज दिया। यह कोई पहला मामला नहीं था। इससे पहले भी खिलाड़ियों के यौन शोषण के आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह को सरकार ने पूरा संरक्षण दिया और अब तो उनके बेटे को टिकट देकर साफ़ कर दिया कि महिलाओं के प्रति उनकी सोच क्या है।

यह सरकार किसान विरोधी और युवा विरोधी भी है। एक और युवाओ के सपनों को ख़त्म करते हुए अग्निवीर जैसी योजना लायी गयी तो दूसरी तरफ़ किसानों की ज़मीन को उघोगपतियों को देने की तैयारी की जा रही है। किसानों के हितों को ख़त्म करने और उनकी ज़मीन हड़पने के लिये यह सरकार किसानों के लिये यह तीन काले बिल लायी। हमारे देश के एक हजार किसानों ने अपनी जान दे दी।
 
ज़ाहिर है ऐसे दौर में हम सब भारत के बाहर रहकर ख़ामोश नहीं बैठ सकते थे क्योंकि भारत हमको जान से प्यारा है।  इसलिये हम सब यहॉ राहुल गांधी और कांग्रेस को मजबूर बनाने के लिये आये है और इसमें आपके भी सहयोग की आशा रखते है।

प्रेस वार्ता के दौरान इंडियन ओवरसीज़ कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के चेयरमैन कैप्टेन बंशीधर मिश्र, जगदीप साचा आई ओ सी कनाडा के प्रेसिडेंट, गुरप्रीत सिंह साचा, संदीप वन्गाला, आनंद कुमार, सऊदी अरब आईओसी के टी ए मुनीर, और कनाडा के विद्या कदम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक मौजूद रहे।

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आज उज्जैन प्रवास पर मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन आज उज्जैन प्रवास पर मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज (शुक्रवार को) उज्जैन के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे यहां विभिन्न विकास...
आज इंदौर में मप्र ग्रोथ कॉन्क्लेव, मुख्यमंत्री करेंगे रियल एस्टेट निवेशकों से संवाद
सावन के पहले दिन सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक
लग गया सावन, देशभर के शिवालयों में हो रहा जलाभिषेक, कांवड़ तीर्थयात्रा शुरू
हम्पी ने फिडे महिला विश्व कप में खामदमोवा को हराया
मैंने अपनी गेंदबाज़ी और निरंतरता पर सबसे ज़्यादा ध्यान दिया: नीतीश रेड्डी
सावन की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा भी शुरू