राजौरी में वीडीसी सदस्य के घर पर हमला

एक आतंकी ढेर, रिश्तेदार और जवान घायल

जम्मू। आतंकियों ने सोमवार तड़के राजौरी के गांव गुंधा में ग्राम विकास कमेटी (वीडीसी) सदस्य के घर पर हमला कर दिया। यह हमला सोमवार तड़के करीब 3 बजकर 10 मिनट पर किया गया। गांव के पास ही मौजूद सेना की टुकड़ी ने जवाबी कार्रवाई की तो दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। भारतीय सेना ने कुल 4 पाकिस्तानी आतंकवादियों को घेर लिया है, जिनमें से एक को मार गिराया गया है। इस दौरान एक जवान तथा वीडीसी सदस्य का रिशतेदार घायल हुआ है, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

आतंकवादियों ने आज सुबह 3:10 बजे राजौरी के गुंधा में वीडीसी सदस्य शौर्य चक्र विजेता परषोत्तम कुमार के घर पर हमला कर दिया। पास ही मौजूद भारतीय सेना की आरआर यूनिट कंपनी के जवानों ने जवाबी गोलीबारी की। सेना का यह कैंप नया बना था। सेना की टुकड़ी की जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकियों ने भी गोलीबारी की है। इस पर भारतीय सेना की रोमियो फोर्स ने भी जवाबी गोलीबारी की और व्हाइट नाइट कार्प, जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने मोर्चा संभाल लिया।

रोमियो फोर्स ने आतंकवादियों को चारों तरफ से घेरकर कार्रवाई शुरू की। भारतीय सेना ने कम से कम 4 पाकिस्तानी आतंकवादियों को घेर लिया है, जिनमें से एक को मार गिराया गया है। इस दौरान सेना का एक जवान तथा वीडीसी सदस्य का रिश्तेदार विजय कुमार घायल हुआ है। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया है, जहां पर उनका उपचार जारी है। क्षेत्र में सुरक्षाबलों का आतंकरोधी अभियान जारी है।

Tags: jammu

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आज उज्जैन प्रवास पर मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन आज उज्जैन प्रवास पर मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज (शुक्रवार को) उज्जैन के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे यहां विभिन्न विकास...
आज इंदौर में मप्र ग्रोथ कॉन्क्लेव, मुख्यमंत्री करेंगे रियल एस्टेट निवेशकों से संवाद
सावन के पहले दिन सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक
लग गया सावन, देशभर के शिवालयों में हो रहा जलाभिषेक, कांवड़ तीर्थयात्रा शुरू
हम्पी ने फिडे महिला विश्व कप में खामदमोवा को हराया
मैंने अपनी गेंदबाज़ी और निरंतरता पर सबसे ज़्यादा ध्यान दिया: नीतीश रेड्डी
सावन की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा भी शुरू