पीएनबी बैंक कैंट लालकुर्ती में चोरी का प्रयास, एक गिरफ्तार, साथी फरार

पकड़े गए चोर ने मोहनपुरा आंगनवाड़ी केन्द्र में भी की थी चोरी, माल बरामद

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

रुड़की (देशराज पाल)। पीएनबी बैंक कैंट लालकुर्ती में दीवार तोड़कर चोरी का प्रयास करने वालों में से पुलिस की टीम ने एक चोर को गिरफ्तार करने में जहां सफलता हासिल की है तो वही अभी पुलिस की पकड़ से उसका दूसरा साथी फरार है। पकड़े गए चोर से मालूम हुआ है कि पूर्व में मोहनपुरा आंगनबाड़ी केंद्र में हुई चोरी भी इन्हीं के द्वारा की गई थी। पुलिस ने आंगनबाड़ी केंद्र से चोरी हुआ माल भी बरामद किया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 28.11.2023 को शशिकांत पुत्र रोहतास वर्मा शाखा प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक केंट लालकुर्ती रुड़की द्वारा लिखित तहरीर दी कि पंजाब नेशनल बैंक शाखा कैंट लालकुर्ती में 25 की रात्रि को बैंक की दीवार तोड़कर बैंक कैश सेफ व लोकर में तोड़फोड़ कर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने का प्रयास किया गया। तहरीर के आधार पर सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 737/ 23 धारा 457/ 427/ 380 /511 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया। जांच उप निरीक्षक बारू सिंह चौहान के सुपुर्द की गई। उक्त घटना के अनावरण हेतु कोतवाली प्रभारी रुड़की के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम के द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुखबिर की सूचना पर सौरव पुत्र नाथन निवासी ग्राम ढंडेरा कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार को रात्रि में गौतम फार्म हाउस ढंडेरा से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ की गई तो आरोपी द्वारा बताया गया है कि उसने व उसके एक साथी मंटू उर्फ पति पुत्र रमेश निवासी ढंडेरा के साथ मिलकर रुड़की क्षेत्र में पूर्व में भी एक आंगनबाड़ी केंद्र मोहम्मदपुर मोहनपुरा से समान चोरी किए गए थे। इस संबंध में कोतवाली रुड़की पर मुकदमा अपराध संख्या 521/23 धारा 380 457 आईपीसी 26.8.2023 को पंजीकृत है। आरोपी की निशान देही पर आंगनबाड़ी से चोरी किया गया सामान एक सिलेंडर एवं एक कड़ाई लोहा, एक तवा लोहा, दो फ्राईबान, दो गिलास दो थाली बरामद की गई। पकड़े गए चोर को न्यायालय पेश किया जा रहा है। उसके फरार साथी की तलाश के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है। चोर को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक देवेंद्र पाल, उप निरीक्षक नितिन बिष्ट, अपर उप निरीक्षक पंचराम शर्मा, हेड कांस्टेबल 175 गुलशन नेगी, हेड कांस्टेबल नूर आलम, हेड कांस्टेबल मनमोहन भंडारी, कांस्टेबल 1331 अनिल शर्मा, कांस्टेबल 960 रणवीर सिंह आदि शामिल रहे।

महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार में रानी मुखर्जी हुईं सम्मानित ये खबर भी पढ़े : महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार में रानी मुखर्जी हुईं सम्मानित

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल के पार्टी के...
भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस