महिलाओं के सम्मान लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम

महिलाओं के सम्मान लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम

मलिहाबाद, लखनऊ। विकास खण्ड परिसर में आयोजित शक्ति वंदन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक जयदेवी कौशल ने कहा कि दीन दयाल अंत्योदय योजना (एनआरएलएम) भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण गरीब महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना है। साथ ही सामाजिक एवं आर्थिक विकास कर जीवन यापन का बेहतर अवसर प्रदान करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 करोड़ समूह की महिलाओं को लखपति दीदी बनाने जा रहे है। जिन्हें सरकार द्वारा ऋण दिया जाएगा।
 
जिससे वह व्यापार कर आत्मनिर्भर बनेगी। मिशन के अंतर्गत समूहों के गठन के उपरांत 2500 रुपऐ प्रति समूह की दर से स्टार्टअप फण्ड दिया जायेगा। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख निर्मल वर्मा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार महिलाओं के हितों में अनेकों योजनाएं चला रही है। जिससे महिलाएं लाभान्वित हो रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के आने से अब महिलाओं को 33%आरक्षण मिलेगा।
 
संघ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के लिये महिला मुखिया बनाकर उन्हें लाभ पहुंचाया जा रहा है। अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विकास किशोर आशू ने कहा कि महिलाओं को समूहों के जोड़कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराये जा रहे है। इससे आज महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी होकर पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।  इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि काकोरी शिशिर यादव, मण्डल अध्यक्ष मलिहाबाद आशीष द्विवेदी, काकोरी मण्डल अध्यक्ष रविराज लोधी, ज्ञानी पाल, बीडीओ मलिहाबाद रवीन्द्र मिश्रा, बीडीओ माल सर्जना श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत शिवओम, एडीओ आईएसबी केके गौतम, एडीओ कृषि मानवेन्द्र सिंह सहित ब्लाक का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
Tags: lucknow

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
ग्रामप्रधान हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 10 आरोपित गिरफ्तार
कलैक्ट्रेट सभागार में हुआ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन
ट्रैक्टर ट्राली से गिरे श्रद्धालु की चक्के से कुचल कर मौत
सुसाइड नोट छोड़कर किसान ने लगाई फांसी, बोला मरने के बाद तेरहवीं नहीं कन्या भोज हो
महिला का शव लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्‌ढे में भरे पानी में डूबकर दो मासूमों की मौत