आप के जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र लोधी ने दिया इस्तीफा

आप के जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र लोधी ने दिया इस्तीफा

अलीगढ। आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष और व अतरौली में वार्ड 8 से जिला पंचायत सदस्य डॉ पुष्पेंद्र लोधी ने आप से नाता तोड़ दिया है। 1 दिसंबर को उन्होंने अपना इस्तीफा जिलाध्यक्ष को भेज दिया। आप से इस्तीफा देने के बाद डॉ. पुष्पेंद्र लोधी ने कहा कि वह अपने वार्ड में जनता को अधिक समय देना चाहते हैं। वार्ड के मतदाताओं ने उन्हें करीब 20 हज़ार वोटों से जिताकर जिला पंचायत सदस्य चुना। उनकी भी जिम्मेदारी बनती है कि गांव-गांव जाकर लोगों को समय दें और उनकी समस्याओं का समाधान करा सकें। अपने समर्थकों से बातचीत करने के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया। डॉ. पुष्पेंद्र लोधी किसानों के डीएपी-यूरिया, बदहाल सड़क, छुट्टा गोवंश से फसलों में नुकसान और दुर्घटनाओं के मुद्दों पर अकेले ही लड़ते दिख रहे थे। पुष्पेंद्र लोधी के अनुसार आम आदमी पार्टी से उन्हें सहयोग कम ही मिल रहा था। इससे वह काफी समय से पार्टी को छोड़ने का मन बना रहे थे। डॉ. पुष्पेंद्र लोधी लंबे समय तक भाजपा में रहे। जिला पंचायत के चुनाव में टिकिट नहीं मिलने पर उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दिया था। हालांकि 2022 के चुनाव में उन्होंने विधिवत भाजपा ज्वाइन तो नहीं की थी लेकिन भाजपा प्रत्याशी का चुनाव प्रचार किया था। साल 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी से जुड़ने का मन बनाया और दिल्ली में वरिष्ठ नेता संजय सिंह से मुलाकात के बाद आप की सदस्यता ग्रहण कर ली। डॉ पुष्पेंद्र लोधी को पार्टी में जिला उपाध्यक्ष बना दिया गया था।

Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आज उज्जैन प्रवास पर मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन आज उज्जैन प्रवास पर मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज (शुक्रवार को) उज्जैन के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे यहां विभिन्न विकास...
आज इंदौर में मप्र ग्रोथ कॉन्क्लेव, मुख्यमंत्री करेंगे रियल एस्टेट निवेशकों से संवाद
सावन के पहले दिन सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक
लग गया सावन, देशभर के शिवालयों में हो रहा जलाभिषेक, कांवड़ तीर्थयात्रा शुरू
हम्पी ने फिडे महिला विश्व कप में खामदमोवा को हराया
मैंने अपनी गेंदबाज़ी और निरंतरता पर सबसे ज़्यादा ध्यान दिया: नीतीश रेड्डी
सावन की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा भी शुरू