51 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ की तैयारी जोरों पर, पधारेंगे संत-महात्मा

51 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ की तैयारी जोरों पर, पधारेंगे संत-महात्मा

हरदोई। जनपद के कस्बा पिहानी में आयोजित 51 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। 51 कुंडी श्रीराम महायज्ञ में गायत्री प्रज्ञापीठ पिहानी के परिजनों की ओर से विशेष कुंड बनाए जाएंगे। महायज्ञ में क्षेत्र के मार्कंडेय आश्रम, बरतला आश्रम, धोबिया आश्रम, पारस नाथ आश्रम, सिंह वाहिनी आश्रम, शीतला मंदिर आश्रम, मुल्लाभिरी आश्रम समेत लगभग डेढ़ सौ साधू-संत शामिल होंगे।गायत्री प्रज्ञा पीठ के प्रमुख अतुल कपूर ने गुरूवार को बताया कि श्रीराम महायज्ञ में अन्नप्राशन, यज्ञोपवीत संस्कार व अन्य संस्कार नि:शुल्क संपन्न कराए जाएंगे। संस्कार करने के लिए परिजनों को गायत्री प्रज्ञा पीठ पिहानी में पहले से ही पंजीयन करना होगा।

कार्यक्रम को देखरेख कर रहे बाबा मैरिज हाल के मालिक जोगराज सिंह ने बताया कि 51 कुंडीय श्री राम महायज्ञ व विशाल भंडारे की तैयारी चल रही है। विशाल कार्यक्रम में भंडारे में भीड़ न हो इसके लिए दो जगह भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारा 14 जनवरी दिन रविवार दोपहर 12:00 बजे से शुरू होकर, देर रात तक व प्रभु इच्छा तक निरंतर चलता रहेगा। बाबा मैरिज हाल के सामने मुख्य मार्ग पर व बाबा प्रथम मैरिज लॉन के भोजनालय में दो जगह भंडारा चलेगा। दूसरी तरफ पिहानी में होने जा रहे प्रथम श्रीराम महायज्ञ संपन्न करने के लिए प्रमुख ट्रस्टी अतुल कपूर के नेतृत्व में मनु शर्मा, अनिल राठौर, संजय सिंह, रजनीश राजू मिश्रा समेत कई लोग यज्ञ के संचालन की तैयारी प्रज्ञा पीठ पर कर रहे हैं।

Tags: Hardoi

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

विद्यालयों में छात्र संसद का गठन उनके सर्वांगीण विकास का अभिन्न अंग : शीतला गौड़ विद्यालयों में छात्र संसद का गठन उनके सर्वांगीण विकास का अभिन्न अंग : शीतला गौड़
प्रयागराज। विद्या भारती के विद्यालयों में छात्र संसद का गठन किया जाना छात्रों के सर्वांगीण विकास की परिकल्पना का एक...
जींद : पौधारोपण अभियान चलाएगी सर्व जातीय दाडऩ खाप
झारखंड श्रमिक संघ महिला मोर्चा का गठन, गीता बनीं अध्यक्ष
उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले छह पुलिसकर्मी कांस्टेबल ऑफ दी मंथ अवार्ड से सम्मानित
बौद्ध गुरु दलाई लामा दो साल बाद लद्दाख यात्रा पर रवाना, डेढ़ माह का रहेगा यह दौरा
शहडाेल। शिक्षा विभाग में पेंट घोटाला के बाद, ड्राई फ्रूट घोटाला आया सामने
'शल्यकॉन 2025' एआईआईए की तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी कल से