ऑपरेशन सिन्दूर में सेना के पराक्रम और सम्मान में महिला शक्ति ने निकाली तिरंगा यात्रा
फ़िरोज़ाबाद, ऑपरेशन सिन्दूर में भारतीय सेना के साहस एवं सम्मान में चन्द्र नगर की महिला शक्ति ने तिरंगा यात्रा निकाली
महिलाओं द्वारा ऑपरेशन सिन्दूर के द्वारा सेना के सम्मान को लेकर एक तिरंगा यात्रा का आयोजन रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर गौशाला से निकाली गयीं। जिसमे सैकड़ो की संख्या में माताओ बहिनो ने भाग लिया। निकाली गई तिरंगा यात्रा गौशाला से प्रारम्भ होकर बाग छंगा मल , रानी वाला मार्किट , सेंट्रल चौराहा , गंज चौराहा, सदर बाजार , घण्टाघर होते हुए राधाकृष्ण मन्दिर पर पहुंचकर सम्पन्न हुई, तिरंगा यात्रा में महिलाये देश के सम्मान में नारे लगाते हुए एवं हाथो में तिरंगा लेकर यात्रा में भारत माता की जयघोष करते हुए साथ चल रही थी।
तिरंगा में विभूति वर्मा, डॉ रेनू गुप्ता, मधुरिमा वशिष्ट, अनुपम शर्मा, मुन्नी देवी , सावित्री यादव, राधा शंखवार , ऋचा जिंदल, पूनम सिंह, दुर्गेश यादव, पूजा शर्मा, राम लड़ैती आदि महिला शक्ति शामिल हुईं।
टिप्पणियां