कानपुर में भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम को समर्पित तिरंगा यात्रा 

कानपुर में भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम को समर्पित तिरंगा यात्रा 

कानपुर । ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिये पाकिस्तान को करारा जवाब देने पर भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम को नमन करते हुए एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह जानकारी रविवार को यात्रा का नेतृत्व कर रहे पूर्व जिलाध्यक्ष दीपू पांडेय ने दी।

पूर्व जिलाध्यक्ष ने बताया कि रायपुरवा मंडल के तत्वावधान में वार्ड छह भन्नानापुरवा में रविवार को भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम को नमन करते हुए एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह विशाल यात्रा रामलीला मैदान, कारवालो नगर से शुरू हुई अफीम कोठी चौराहा, जी.टी. रोड, आचार्य नगर होते हुए भन्नानापुरवा तिराहे पर समाप्त हुई।

यात्रा का नेतृत्व कर रहे युवा भाजपा नेता अंकित मिश्रा ने बताया कि इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना के अदम्य साहस, समर्पण और बलिदान के प्रति कृतज्ञता प्रकट करना था। भाजपा रायपुरवा मंडल की ओर से यह संदेश दिया गया कि राष्ट्र की सेवा में लगे वीर जवानों का सम्मान हम सबका कर्तव्य है। तिरंगा यात्रा के दौरान "भारत माता की जय", "भारतीय सेना जिंदाबाद" जैसे राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। स्थानीय नागरिकों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति यात्रा को विशेष गौरव प्रदान कर रही थी। पूर्व जिला मंत्री विमल तिवारी, अनूप अवस्थी,अनुराग शर्मा मंडल अध्यक्ष गौरव पांडे, सूरज मिश्रा, देवांग शर्मा, धीरज मोहन पांडे, विजय दुबे सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनमानस उपस्थित रहे।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

जापान को पीछे छोड़ भारत ने पाया खास मुकाम जापान को पीछे छोड़ भारत ने पाया खास मुकाम
नई दिल्ली। भारत ने जापान को पीछे छोड़ दिया है। भारत अब आधिकारिक तौर पर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी...
LIC का रिकॉर्ड अपने नाम, 24 घंटे में बेचीं 5,88,107 पॉलिसियां
सीएमएचओ कार्यालय का ग्वालियर कलेक्टर ने अचानक किया निरीक्षण
वाराणसी प्रेस क्लब व काशी पत्रकार संघ के द्विवार्षिक निर्वाचन में नामांकन की प्रक्रिया संम्पन्न
“शक्ति दीदी” महिलाओं के लिये बनीं उदाहरण
कानपुर में भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम को समर्पित तिरंगा यात्रा 
100 वर्ष से अधिक पुराने निरीक्षण भवन का 1 करोड़ 38 लाख से होगा  पुनरुद्धार