प्रवासी मजदूरों पर मुख्यमंत्री ममता के दावे का सुकांत ने किया विरोध

प्रवासी मजदूरों पर मुख्यमंत्री ममता के दावे का सुकांत ने किया विरोध

कोलकाता। केंद्रीय मंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार ने प्रवासी मजदूरों पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दावे का विरोध किया है।

दरअसल, सोमवार को मुर्शिदाबाद में एक जनसभा में मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राज्य में दूसरे राज्यों से आए 1.5 करोड़ मजदूर काम करते हैं। उस दावे का विरोध करते हुए सोमवार देर रात सुकांत मजूमदार ने एक्स हैंडल पर लिखा, "बंगाल की विफल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केवल झूठ और भ्रामक जानकारी देकर लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रही हैं! प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 16 लाख 56 हजार लोग काम की तलाश में दूसरे राज्यों से पश्चिम बंगाल आए हैं।

जबकि 40 लाख से अधिक बंगालवासी काम की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आप सच्चाई को तोड़-मरोड़ कर पेश करना कब बंद करेंगी?" इस संदेश के साथ उन्होंने मुख्यमंत्री के भाषण और भारत के त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों से आए प्रवासी श्रमिकों की आपबीती का वीडियो भी अपलोड किया है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

स्वयं सेवकगण द्वारा किया जा रहा लोक अदालत का प्रचार*। स्वयं सेवकगण द्वारा किया जा रहा लोक अदालत का प्रचार*।
संत कबीर नगर ,06 मई 2025(सूचना विभाग)।जनपद न्यायाधीश महेंद्र प्रसाद चौधरी के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत...
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में गरीबों की छत पर लगाए जा रहे सोलर सिस्टम
बलरामपुर जिले के कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिकों की समस्या
बलरामपुर सुशासन तिहार के समाधान शिविर में नेपाल राम का तत्काल बना श्रम कार्ड
आदित्य राज ने मधुसूदन स्कूल को 63 रन से हराया
यूपी मूल की महिला नेझज्जर में की आत्महत्या
भाजपा राज में संविधान खतरे में- कल्पना भटनागर