रामलला प्राणप्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में पुरुषार्थ सेवा समिति के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता के सानिध्य में राम दरबार की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

गाजियाबाद,( तरूणमित्र )

रामलला प्राणप्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में पुरुषार्थ सेवा समिति के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता के सानिध्य में राम दरबार की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

आज दिनांक 21 जनवरी को एमबी गर्ल्स विद्यालय सिहानी में रामलला प्राणप्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद राजनगर एक्सटेंशन व पुरुषार्थ सेवा समिति के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता के सानिध्य में राम दरबार की भव्य शोभायात्रा प्रधानाचार्य सत्यवीर कौर के मार्गदर्शन में निकाली गई। यात्रा में स्कूल के सभी शिक्षक, कर्मचारी व गणमान्य लोगो की उपस्थिति रही। यात्रा मार्ग में स्थानीय निवासियों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। तत्पश्चात् विद्यालय प्रांगण में 3000/ हजार दीपक जलाकर श्रीराम का उद्घोष किया गया। छात्राओं ने भगवान राम के ऊपर बहुत सुंदर प्रस्तुति दी। आयोजन में प्रस्तुति देने वाली प्रतिभाओं को सुभाष गुप्ता ने एक एक सुंदर कॉफ़ी मग देकर उनका उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम में पार्षद दीपक त्यागी, बी एल बत्रा, भाजपा नेता राजदीप त्यागी, राम अवतार त्यागी, पुरुषार्थ समिति संस्थापक डी सी बंसल, छोटे लाल कनोजिया, राम अवतार त्यागी, मदनलाल चड्ढा, प्रशांत त्यागी, अमित्र फाउंडेशन से ज्योति सचान सहित भारत विकास परिषद के संयोजक अनुराग अग्रवाल के अतिरिक्त क्षेत्र के गण मान्य व्यक्ति व विद्यालय की शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने अंत में इस सफल आयोजन हेतु सभी आयोजक मंडल का धन्यवाद अर्पित किया। ""आओ साथ चलें""।

IMG-20240121-WA0010IMG-20240121-WA0011

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
ग्रामप्रधान हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 10 आरोपित गिरफ्तार
कलैक्ट्रेट सभागार में हुआ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन
ट्रैक्टर ट्राली से गिरे श्रद्धालु की चक्के से कुचल कर मौत
सुसाइड नोट छोड़कर किसान ने लगाई फांसी, बोला मरने के बाद तेरहवीं नहीं कन्या भोज हो
महिला का शव लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्‌ढे में भरे पानी में डूबकर दो मासूमों की मौत