कृषक राजकीय पौधशालाओं से पौधों को निर्धारित मूल्य पर प्राप्त करें-सुनील कुमार शर्मा
प्रतापगढ़।जिला उद्यान अधिकारी, प्रतापगढ़ सुनील कुमार शर्मा ने अवगत कराया है कि निदेशालय उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उ0प्र0 लखनऊ के पत्रांक 21/पौधशाला-140ए/ 2025-26/दिनांक 15 मई, 2025 के द्वारा विभागीय राजकीय पौधशालाओं पर उत्पादित फलदार पौधों की दरें पुनरीक्षित एवं अनुमोदित की गयी है। यह दरें 01 अप्रैल, 2025 से लागू होंगी, जो निम्नवत हैः-कलमी फलदार पौध यथा-आम कलमी (समस्त प्रजातियंा) मूल्य रू0 85/- प्रति पौध, अमरूद कलमी (समस्त प्रजातियंा) मूल्य रू0 65/- प्रति पौध, आंवला कलमी (समस्त प्रजातियंा) मूल्य रू0 65/- प्रति पौध, कटहल कलमी (समस्त प्रजातियं) मूल्य रू0 60/- प्रति पौध, बेल कलमी (समस्त प्रजातियंा) मूल्य रू0 62/- प्रति पौध, बीजू पौधे यथा-आम, अमरूद, कागजी नींबू, करौंदा, कटहल, आंवला बीजू पौधे मूल्य रू0 15/- प्रति पौध एवं पपीता (गायनोडायोसियस) मूल्य रू0 28/- प्रति पौध है। जिसमें विक्रय दर पौधशाला स्तर की है, इसमें ढुलाई व्यय सम्मिलित नही है। कृषक राजकीय पौधशाला (मु0) एवं राजकीय पौधशाला नरायनपुर प्रतापगढ़ से सम्पर्क कर नकद मूल्य पर कलमी व बीजू पौध प्राप्त कर सकते है। किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी, प्रतापगढ़ से सम्पर्क किया जा सकता है।
टिप्पणियां