महिला कर्मचारी ने लगाए अभद्रता का आरोप
By Harshit
On
लखनऊ। राजधानी में नगर निगम के जोन पांच के जोनल ऑफिसर पर उनके अधीन कार्य करने वाली महिला कर्मचारी के खिलाफ़ अभद्रता करने और अपशब्द कहने का आरोप लगाते हुए नगर आयुक्त से लिखित शिकायत कि है। नगर निगम के जोन पांच में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी में कार्यरत महिला कर्मचारी ने अपने जोनल अफसर के खिलाफ़ गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह कई वर्षो से डाक विभाग में कार्यरत है। उसके जोनल अफसर नन्द किशोर ने किसी काम को लेकर उसे केबिन में बुलाया और उनसे अभद्रता पूर्वक बात करते हुए अपमानित किया।
जिसके बाद पीड़ित महिला कर्मचारी ने जोनल अफसर के खिलाफ़ नगर आयुक्त से लिखित शिकायत की और मामले की जानकारी नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आंनद वर्मा को दी। मामले का संज्ञान लेते हुए अध्यक्ष ने नगर निगम प्रशासन को पत्र लिखकर मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ़ कार्रवाई करने की मांग की।
Tags: lucknow
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
30 Apr 2025 23:54:02
सूरत। सूरत से 11 वर्षीय नाबालिग छात्र के साथ फरार 23 वर्षीय शिक्षिका को पुलिस ने पकड़ लिया है। शिक्षिका...
टिप्पणियां