भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया नमन
मुंबई। भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को बुधवार को उनकी 67वीं पुण्यतिथि के अवसर पर राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने दादर स्थित चैत्यभूमि पर जाकर नमन किया। राज्यपाल बैस ने चैत्यभूमि पर मुंबई नगर निगम की ओर से आयोजित एक फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस मौके पर मुंबई नगर निगम की ओर से प्रकाशित डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर के जीवन पर आधारित पुस्तिका 'बाबासाहेब अम्बेडकर के वैश्विक पदचिह्न' राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित अन्य सभी लोगों को उपहार स्वरुप दी गई।
इस अवसर पर मुंबई शहर के संरक्षक मंत्री दीपक केसरकर, मुंबई उपनगर के संरक्षक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, खेल और युवा कल्याण मंत्री संजय बनसोडे, सांसद राहुल शेवाले, विधायक आशीष शेलार, प्रवीण दरेकर, सदा सरवणकर, कालिदास कोलंबकर, डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के पोते भीमराव अंबेडकर, पूर्व सांसद नरेंद्र जाधव, मुंबई नगर निगम आयुक्त डॉ. डॉ. इकबाल सिंह चहल, अपर नगर आयुक्त डॉ. अश्विनी जोशी, अध्यक्ष भिक्खु महासंघ भदंत राहुल बोधि महाथेरो, डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस समन्वय समिति के उपाध्यक्ष महेंद्र साल्वे, महासचिव नागसेन कांबले आदि उपस्थित थे।
टिप्पणियां