आपराधिक न्याय विधेयकों को राष्ट्रपति ने दी मंजरी

आपराधिक न्याय विधेयकों को राष्ट्रपति ने दी मंजरी

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आपराधिक न्याय विधेयकों को सोमवार को मंजूरी दी है। भारतीय न्याय (द्वितीय) संहिता, 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा (द्वितीय) संहिता, 2023 और भारतीय साक्ष्य संहिता (द्वितीय), 2023 अब कानून बन गए हैं। यह जानकरी विधि और न्यायय मंत्रालय, भारत सरकार ने दी है।

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह संसद से ये तीनों विधेयकों को पास हुए थे जिसके बाद इसे कानूम के रूप में मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा गया था। जिसे आज राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले सप्ताह संसद के दोनों सदनों में भारतीय न्याय (द्वितीय) संहिता, 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा (द्वितीय) संहिता, 2023 और भारतीय साक्ष्य (द्वितीय) विधेयक, 2023 को चर्चा और पास करने के लिए पेश किया था जिसे संसद ने मंजूरी दे दी थी। शाह ने संसद में इन विधेयकों पर चर्चा के दौरान कहा था कि इसका उद्देश्य कानूनी प्रक्रिया को दंड केन्द्रित के बजाय न्याय केन्द्रित करना है।

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आज भोपाल में एक देश एक विधान राष्ट्रीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. यादव होंगे शामिल आज भोपाल में एक देश एक विधान राष्ट्रीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. यादव होंगे शामिल
भोपाल । राष्ट्रीय एकता और संवैधानिक अखण्डता के प्रणेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें जन्म-दिवस के अवसर पर आज...
बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बड़ी राहत
पटना में 377 जगहों पर मजिस्ट्रेट तैनात, मुहर्रम और सनातन महाकुंभ को लेकर
आज पटना में नहीं चलेंगे वाहन, बदल गया ट्रैफिक रुट, घर से निकले से पहले पढ़ लें पूरी खबर
29 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, पूर्वी राजस्थान में नदियों का जलस्तर बढ़ा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा न कहा रत्न-आभूषण उद्योग हमारी सांस्कृतिक,ऐतिहासिक धरोहर 
शुभमन गिल का ऐतिहासिक शतक, सिराज-आकाशदीप की घातक गेंदबाजी से भारत जीत की ओर अग्रसर