परिवारवाद, भ्रष्टाचार व लालफीताशाही से मुक्ति दिलाने का है यह चुनाव: भूपेंद्र सवन्नी

परिवारवाद, भ्रष्टाचार व लालफीताशाही से मुक्ति दिलाने का है यह चुनाव: भूपेंद्र सवन्नी

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि झारखंड में भाजपा को लेकर जिस तरह मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है, उससे यह तय हो गया है कि इस बार के चुनाव से राज्य को पिता-पुत्र की पॉलिटिक्स से मुक्ति मिलेगी। यह लोकसभा चुनाव परिवारवाद, भ्रष्टाचार और लालफीताशाही से मुक्ति दिलाने का है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्य के संसाधनों की जैसे खुली लूट से जनता त्रस्त हो गई है। छत्तीसगढ़ भाजपा उपाध्यक्ष सवन्नी इन दिनों झारखंड के प्रवास पर हैं। वे यहां अलग-अलग चुनाव प्रचार कार्यक्रम एवं जनसंपर्क अभियान के जरिए मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव सिर्फ विकसित भारत के संकल्प का चुनाव नहीं है। यह चुनाव देश को परिवारवाद, भ्रष्टाचार और लालफीताशाही से मुक्ति दिलाने का भी चुनाव है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब चुनाव में अपनी हार तय मानकर नये बहाने खोजने लगी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने विगत दस साल में जनकल्याण की जितनी योजनाएं संचालित की गई हैं, उससे गरीब, पिछड़े, आदिवासी, महिलाओं, युवा का सबसे अधिक कल्याण हुआ है। आज गरीब किसान और आदिवासी आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त होकर सामने आए हैं। तीसरी बार देश की बागडोर संभालकर नरेन्द्र मोदी जनकल्याण के कार्यों को और गति देंगे।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
ग्रामप्रधान हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 10 आरोपित गिरफ्तार
कलैक्ट्रेट सभागार में हुआ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन
ट्रैक्टर ट्राली से गिरे श्रद्धालु की चक्के से कुचल कर मौत
सुसाइड नोट छोड़कर किसान ने लगाई फांसी, बोला मरने के बाद तेरहवीं नहीं कन्या भोज हो
महिला का शव लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्‌ढे में भरे पानी में डूबकर दो मासूमों की मौत