गोकुलपुर वार्ड में लीकेज की समस्या का नहीं हो रहा निराकरण , बढ़ी परेशानी

गोकुलपुर वार्ड में लीकेज की समस्या का नहीं हो रहा निराकरण , बढ़ी परेशानी

धमतरी। नगर निगम क्षेत्र में पाइप लीकेज की समस्या आम बात हो गई है। पाइप के लीकेज होने से काफी मात्रा में पानी सड़क पर फैल जाता है। नागरिकों की आवाजाही बाधित होती है। शहर के कई वार्ड में पाइप लीकेज की समस्या बनी हुई है। सिविल लाईन क्षेत्र, लालबगीचा वार्ड, बठेना वार्ड सहित अन्य वार्ड में लीकेज की समस्या आती रहती है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। गोकुलपुर वार्ड से लगे ब्रह्म चौक के पास बीते तीन दिन से पाईपलाइन लीकेज हो गया है, जिसकी अब तक मरम्मत नहीं हो पाई है। वार्ड में टैंकर से जलापूर्ति की जा रही है। इसके पूर्व भी यहां लीकेज हुआ था।

गोकुलपुर वार्ड के ब्रह्म चौक के पास पाइपलाइन में लीकेज हो गया है, इससे ब्रम्ह चौक में फिर से पानी भर गया है। गोकुलपुर में बने ओव्हरहेड टैंक तक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी सप्लाई करने के लिए पाईपलाइन बिछाई गई है। बीते तीन दिनों से यहां मुख्य पाइपलाइन में फिर से लीकेज शुरु हो गया है जिसके कारण बिलाईमाता मंदिर पहुंच मार्ग में फिर पानी भरने लगा है। इससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे गोकुलपुर वार्ड के अलावा महात्मा गांधी वार्ड, विंध्यवासिनी वार्ड व रामपुर वार्ड का कुछ हिस्सा प्रभावित है। उल्लेखनीय है कि कुछ माह पूर्व ब्रह्म चौक में पाइपलाइन से जोड़ने के लिए खोदे गए गड्ढे को लगभग डेढ़ माह बाद भरा गया था। व्यस्ततम मार्ग में लंबे समय तक खुले गड्ढे होने के कारण राहगीर हलाकान हुए थे। वहीं सड़क दुर्घटनाएं भी हुई थीं। लंबे समय बाद अब फिर से वहीं पर लीकेज हो गया है। गोकुलपुर वार्ड के संजय कुमार साहू, धर्मेन्द्र साहू, गेंदू यादव, घनश्याम यादव, राधे साहू का कहना है कि वार्ड में आए दिन लिकेज की समस्या आती रहती है। नगर निगम ने पाइप लाइन बिछाने में काफी अनियमितता बरती है। यही वजह है कि आए दिन शहर में पाईपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाता है। मनोज गंगबेर, हितेश साहू, गौतम सेन ने कहा कि पाईप लाइन बिछाते समय गहरा गड्डा करने से समस्या होती है। भारी वाहन के चलते ही पाईप फूट जाती है। देवेन्द्र कुमार सिन्हा, रमेश कश्यप कहते हैं कि सालों से नगर निगम ने सड़क के नीचे बिछाई गई कुछेक पाईप लाइन को नहीं बदला है। हल्का दबाव पड़ते ही पाईप फूट जाती है। बार-बार शिकायत के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं किया जा रहा।

टैंकर की मदद से हो रही जलापूर्ति, लीकेज दुरूस्त किया जा रहा
मामले में नगर निगम धमतरी के उपायुक्त पीसी सार्वा ने कहा कि जिन वार्डों से भी पाइप लीकेज की शिकायत मिलती है। वहां नगर निगम की टीम जाकर समस्या को दूर करती है। गोकुलपुर वार्ड ब्रह्म चौक के पास लीकेज को ढूंढकर दुरुस्त किया जा रहा है। दिनभर कर्मचारी काम पर लगे रहे। वार्डों में पानी पहुंचाने के लिए टैंकर की मदद ली जा रही है। जल्द सुधारने कहा गया है।

दुर्घटना की बनी हुई है आशंका
इस वार्ड के रास्ते से भारी वाहन की आवाजाही पर रोक नहीं लग रही है। इसके चलते यहां की पाइप लाइन फूट जाती है। सड़क के बीचों बीच खोदाई करने से सड़क के आधे हिस्से से आवाजाही हो रही है। जिस स्थान पर मरम्मत कार्य हो रहा हैं वहां पर सड़क के दोनों ओर सूचना बोर्ड भी नहीं लगाया गया है जिससे दुर्घटना के आशंका बनी हुई है। जय कुमार साहू, अजय साहू ने कहा कि नगर निगम को प्राथमिकता के साथ लीकेज की समस्या को दूर करने का प्रयास करना चाहिए।

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करने में हम सबकी जिम्मेदारी : सुभाष गुप्ता  प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करने में हम सबकी जिम्मेदारी : सुभाष गुप्ता 
गाजियाबाद। रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद जनपद को स्वस्थ रखने के लिए कृतसंकल्प है। टी. बी. उन्मूलन की कड़ी में रेडक्रॉस...
जिलाधिकारी ने जिले में चल रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक
जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार-दशम की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन बावत बैठक संपन्न 
DeepSeek के जरिए चीन कर रहा है जासूसी
होटलों में अनैतिक कार्यों पर मंत्री ने पुलिस को लगाई फटकार,कार्रवाई के आदेश
स्कूल से सामान चोरी के मामले में  नाै गिरफ्तार
वाहन की चपेट में आने से भाजपा नेता की मौत