विधायक व कलेक्टर ने किया गजराज तालाब का निरीक्षण

विधायक व कलेक्टर ने किया गजराज तालाब का निरीक्षण

रायपुर। विधायक मोतीलाल साहू और कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह आज शनिवार को बोरियाखुर्द स्थित बोरियाखुर्द टैंक (गजराज तालाब) का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक श्री साहू ने कहा कि गजराज तालाब का सौंदर्यीकरण बेहतर तरीके से किया जाए। जिससे यह तालाब का क्षेत्र पर्यटन केंद्र के रूप में उभर सकता है। जिससे राजधानी और आसपास के लोग कुछ समय व्यतीत कर सकते है। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि गजराज तालाब को विकसित करने काम जल्द से जल्द शुरु किया जाए। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि तालाब को विकसित करने के पहले ड्राइंग-डिजाइन तैयार किया जाए। तालाब के चारों ओर प्लांटेशन का कार्य किया जाए और जल संरक्षण के लिए भी कार्य किया जाए। साथ ही साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। कलेक्टर ने यह भी कहा कि बांध के चारों ओर बेहतर तरीके से सौंदर्यीकरण किया जाए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा व एसडीएम नंदकुमार चौबे सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि 200 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैले गजराज बांध को विकसित किया जा रहा है।

आक्सीजोन के रूम में विकसित करने के निर्देश
तालाब के एक हिस्से में हरे-भरे पेड़-पौधे लगाए गए है। जिसे आक्सीजोन बनाया गया है। यहां लोगों की आवाजाही सुनिश्चित हो, इसके लिए नेचर ट्रेल और ट्रैकिंग विकसित करने के निर्देश दिए है।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
ग्रामप्रधान हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 10 आरोपित गिरफ्तार
कलैक्ट्रेट सभागार में हुआ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन
ट्रैक्टर ट्राली से गिरे श्रद्धालु की चक्के से कुचल कर मौत
सुसाइड नोट छोड़कर किसान ने लगाई फांसी, बोला मरने के बाद तेरहवीं नहीं कन्या भोज हो
महिला का शव लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्‌ढे में भरे पानी में डूबकर दो मासूमों की मौत