लावा जलाशय सिंचाई परियोजना का क्षेत्रीय विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने किया भूमि पूजन

 लावा जलाशय सिंचाई परियोजना का क्षेत्रीय विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने किया भूमि पूजन

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा से भाजपा की विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने रविवार शाम को कुसमी विकासखंड के ग्राम पंचायत लावा में जलाशय सिंचाई परियोजना का भूमि किया। लावा जलाशय योजना का निर्माण टेंडर के माध्यम से मैसर्स सिंसियर कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही है। जिसमें करीब 25.99 करोड़ रुपए की लागत से यह निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ है। क्षेत्रीय विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने फावड़ा चलाकर भूमि पूजन का कार्य शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने कहा कि, इस परियोजना से क्षेत्रवासियों को पानी की कमी नहीं होगी और सिंचाई का भी लाभ मिलेगा। इस योजना से लगभग आधा दर्जन से अधिक गांव लाभान्वित होंगे। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि टोप्पो, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामणि निकुंज व जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी, लौकशपुर सरपंच कुंवर साय, काजिया उप सरपंच, विनय यादव विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण पैकरा भाजपा नेता राजेश्वर गुप्ता, राजा गुप्ता, इंदर निकुंज मौजूद रहे।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां