चिराग पासवान ने नीतीश कुमार से की मुलाकात

नीतीश ने लगाया गले, कंधे पर रखा हाथ खिचाई फोटो

चिराग पासवान ने नीतीश कुमार से की मुलाकात

पटना : 'बिहार फर्स्ट, बिहार फर्स्ट' अभियान चला रहे एलजेपीआर चीफ चिराग पासवान कुछ महीने पहले तक नीतीश कुमार के खिलाफ खड़े थे, लेकिन अब सब कुछ बदल चुका है। लंबे अरसे के बाद आज चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीएम आवास में जाकर मुलाकात की है। मुख्यमंत्री ने भी चिराग पासवान को गले लगाया है।

नीतीश ने चिराग के कंधे पर रखा हाथ
मुख्यमंत्री आवास में जब नीतीश कुमार से मिलने चिराग पासवान गए तो उनके साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री मंगल पांडे, राज्यसभा के जेडीयू सांसद संजय झा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने चिराग पासवान को गले लगा कर गला शिकवा दूर करने की कोशिश की है।

CM के खिलाफ चिराग ने खोल रखा था मोर्चा 
लोकसभा चुनाव में एनडीए में सीट बंटवारे के बाद चिराग पासवान की यह पहली मुलाकात हुई है। चिराग पासवान नीतीश कुमार के खिलाफ लगातार बयान देते रहे हैं। एक तरह से बिहार में नीतीश कुमार के खिलाफ चिराग पासवान ने मोर्चा खोल रखा था। 2020 विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान के कारण ही नीतीश कुमार को कई सीटों पर हार मिली थी। उस समय नीतीश कुमार और जदयू के नेताओं ने चिराग पासवान पर गंभीर आरोप भी लगाए थे।

LJPR और JDU को एक-दूसरे की जरूरत
लोजपा को दो भाग में करने का आरोप भी चिराग पासवान ने नीतीश कुमार और जदयू नेताओं पर ही लगाया था, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। लोकसभा चुनाव में चिराग पासवान एनडीए के साथ हैं और उन्हें 5 सीट मिली है। पांचो सीट पर जीत के लिए नीतीश कुमार का साथ चिराग पासवान को चाहिए, तो वहीं जदयू को भी 16 सीटों पर जीत में चिराग की मदद की जरूरत है। एनडीए के उम्मीदवारों ने आज नामांकन किया है। गया, नवादा और जमुई में भी चिराग पासवान जदयू और भाजपा नेताओं के साथ थे।

 

Tags: Chirag

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

गंगा का जलस्तर बढ़ा, अब तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से हो रही वृद्धि गंगा का जलस्तर बढ़ा, अब तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से हो रही वृद्धि
मिर्जापुर। जिले में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सुबह 8 बजे ओझला पुल के पास...
कानपुर में स्थापित ऐसा प्राचीन शिव मंदिर जिसे कहा जाता है द्वितीय काशी
स्कूलों में अर्द्धवृताकार बैठने की पद्धति लागू करना समस्या का समाधान नहीं : शिक्षाविद
स्टॉक मार्केट में ग्लेन इंडस्ट्रीज की जोरदार एंट्री, प्रीमियम लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट
वाराणसी: गौ-तस्कर को बड़ागांव पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा,अस्पताल भेजा गया
जयपुर यातायात पुलिस हुई कैशलैस
राज्य सरकार ने टीटागढ़ रेल सिस्टम्स को विस्तार के लिए दी 40 एकड़ जमीन