धान राेपने जा रहे मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 28 घायल, 10 की हालत गंभीर

धान राेपने जा रहे मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 28 घायल, 10 की हालत गंभीर

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में बुधवार सुबह मजदूराें से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित हाेकर पलट गया। हादसे में 28 मजदूर घायल हो गए, जिनमें 10 की हालत गंभीर है। 4 मजदूरों को भोपाल रेफर किया गया है। सभी मजदूर धान राेपने जा रहे थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार हादसा देवनगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह हुआ। मीराबाई नाम की महिला मजदूर ने बताया कि सभी मजदूर सिरसोद गांव धान रोपने जा रहे थे। वाहन में करीब 30 मजदूर सवार थे। इस दाैरान मुड़िया खेड़ा के पास अचानक पिकअप सड़क पर फिसल गई और अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप में कुछ बच्चे भी थे जो हादसे में घायल हुए हैं। वाहन पलटते ही मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। सभी घायल मजदूर सड़क पर पड़े थे। सूचना मिलते ही मौके पर पांच एम्बुलेंस पहुंचीं और घायलों को पहले देवनगर अस्पताल और फिर रायसेन जिला अस्पताल भेजा गया। कुछ मजदूरों को देवनगर थाना पुलिस की गाड़ी से भी अस्पताल लाया गया। सभी घायलों का इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीओपी प्रतिभा शर्मा मौके पर पहुंचीं। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अधिकतर घायलों को सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के कारणों को लेकर पिकअप चालक से पूछताछ की जा रही है।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 श्रावण मास में मदिरा, मांस, मछली की दूकानों पर रोक लगाने की मांग, सौंपा ज्ञापन श्रावण मास में मदिरा, मांस, मछली की दूकानों पर रोक लगाने की मांग, सौंपा ज्ञापन
बस्ती - अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला संरक्षक प्रमोद पाण्डेय, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी, अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद...
प्रदूषण की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण ही सबसे सशक्त उपाय - नीना शर्मा
विभिन्न किस्मों के फल पौध तैयार कर किसानों को करें वितरित - सूर्य प्रताप शाही
हर व्यक्ति ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ पर अपने घरों, तालाबों व खेतों में अवश्य रोपित करे /प्रभारी मंत्री ।
हरियाली ही भविष्य की सुरक्षा है - मण्डलायुक्त
सार्वजनिक बीमा क्षेत्र के कर्मचारी 09 जुलाई 2025 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहे
प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए - राज्य मंत्री