बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे चिराग पासवान
राजगीर। लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ी घोषणा करते हुये रविवार को कहा कि वह बिहार से विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे बल्कि बिहार के लिए चुनाव लड़ेंगे।
उन्होंने आज नालंदा के राजगीर में आयोजित बहुजन भीम संकल्प समागम को संबोधित करते हुए कहा कि कहा, "मैं गठबंधन के तहत सभी 243 सीट के लिए चुनाव लड़ूँगा। उन्होंने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव मैं( चिराग पासवान) बिहार और बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के लिए चुनाव लड़ेंगे।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोजपा रामविलास के रहते देश में ना तो आरक्षण समाप्त होगा ना ही संविधान। उन्होंने तेजस्वी यादव के 20 माह बिहार की सत्ता देने की बात पर तंज कसते हुए कहा कि 20 माह में तेजस्वी यादव नौकरी के बदले जो जमीन लिए हैं वह भी लोगों को लौटा देंगे। उन्होंने कहा कि लोजपा रामविलास बिहार को विकसित राज्य की श्रेणी में लाएगी। रोजगार के लिए लोगों का पलायन न हो, शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े, लोगों का बेहतर इलाज बिहार में हो ऐसी व्यवस्था की जाएगी।
About The Author

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
टिप्पणियां