लड़खड़ा गयी है देश की विदेश नीति :राहुल

विवदेश मंत्री एस जयशंकर की कार्यशैली पर भी सवाल उठायें

लड़खड़ा गयी है देश की विदेश नीति :राहुल

  • पाकिस्तान की निंदा में हमारे साथ कोई देश क्यों नहीं आया
  • राहुल  के बयान देश की सुरक्षा के लिए घातक : भाजपा
  • जयशंकर का बचाव कर रहे भाजपा सांसद को कांग्रेस का करारा जवाब

नयी दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को मोदी सरकार पर विदेश नीति को कमजोर करने पर आरोप लगाया और विदेश मंत्री एस जयशंकर की कार्यशैली पर भी सवाल उठायें। राहुल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा,जयशंकर को यह जवाब देना चाहिए कि कुछ देश पाकिस्तान को भारत के बराबरी पर क्यों रख रहे हैं और एक भी देश पाकिस्तान की निंदा करने में हमारा साथ क्यों नहीं दे रहा है। कांग्रेस नेता ने यह सवाल भी किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को भारत,पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने के लिए किसने कहा।

उन्होंने आरोप लगाया कि भारत की विदेश नीति लड़खड़ा गयी है। गौरतलब है कि ट्रम्प लगातार कह रहे हैं कि उन्होंने भारत ,पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोेकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी और वह दोनों देशों के बीच कश्मीर मुद्दे पर भी मध्यस्थता करने को तैयार हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने बयानों में भारत और पाकिस्तान को समान स्तर पर रखा है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को देश की सुरक्षा और सशस्त्र बलों के मनोबल के लिए हानिकारक बताया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राहुल गांधी का यह पूछना कि भारतीय वायुसेना के कितने विमान गिरे, एक गैर-जिम्मेदाराना और संवेदनशील व्यवहार है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। भाटिया ने बताया कि वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी एयर मार्शल भारती पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि कॉम्बैट सिचुएशन के दौरान इस प्रकार के सवालों का उत्तर देना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल के ऐसे वक्तव्य न केवल सुरक्षा एजेंसियों की कार्यवाही को बाधित करते हैं, बल्कि शत्रु देशों के हित में जाते हैं। प्रवक्ता ने कांग्रेस पर गैर जिम्मेदाराना व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संघर्ष काल में कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया खाते पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक अपमानजनक छवि पोस्ट की गई थी, जिसे बाद में बिना किसी सार्वजनिक क्षमा याचना के हटा दिया गया।

उन्होंने दावा किया कि इस पोस्ट को पाकिस्तान के एक पूर्व मंत्री ने रीपोस्ट कर टिप्पणी की। दूसरी तरफ  सैन्य कार्रवाई से पाकिस्तान को सूचित करने पर विदेश मंत्री एस जयशंकर को आड़े हाथ ले रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भारतीय जनता पार्टी  के सांसद निशिकांत दुबे के पलटवार का करारा जवाब देते हुए कांग्रेस ने कहा है कि श्री दुबे जिस समय का हवाला दे रहे हैं तब तत्कालीन केंद्र सरकार से कांग्रेस समर्थन वापस ले चुकी थी।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि भाजपा सांसद जिस तथ्य को लेकर विदेश मंत्री का बचाव कर रहे हैं उसकी उन्हें सही जानकारी नहीं है इसलिए इस बारे में सहयोगी सांसद नीरज शेखर से ज्यादा जानकारी हासिल कर सकते हैं।उन्होंने भाजपा सांसद का जवाब देते हुए लिखा 'इस व्यक्ति की जानकारी दुरुस्त कर दें कि कांग्रेस पार्टी ने चंद्रशेखर सरकार से समर्थन फरवरी 1991 में ही वापस ले लिया था। दसवीं लोकसभा के चुनाव घोषित हो चुके थे। आगे की जानकारी के लिए यह अपनी पार्टी के साथी एमपी नीरज शेखर से संपर्क कर सकते हैं।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ  कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ 
    फ़िरोज़ाबाद, ग्राम पंचायत कुतुबपुर साहब के गांव  बजेहेरा मां दुर्गे आश्रम पर शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ भागवत
स्वर्ग आश्रम पर विद्युत शवदाह गृह के लिये सदर विधायक ने  पावर रूम की स्थापना को किया भूमि पूजन
 राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा में जिलाधिकारी ने दिया आवश्यक निर्देश
रूसः बाल-बाल बचा भारतीय सांसदों का डेलिगेशन, लैंडिंग से पहले हुआ अटैक
तेज आंधी से किसान के खेत में लगा सोलर पैनल टूटकर गिरा
पुलिस अधीक्षक द्वारा आरटीसी बैरक का किया गया निरीक्षण, संबंधित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
यमुना नदी में मिला लापता बच्चे का शव