श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले की अगली सुनवाई 4 जुलाई को

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले की अगली सुनवाई 4 जुलाई को

मथुरा। प्रयागराज हाईकोर्ट मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद पर 4 जुलाई को अगली सुनवाई करेगा। न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्र की एकलपीठ ने प्रकीर्ण प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई की और संबंधित पक्षों को जवाब दाखिल करने का आदेश दिया।

महेंद्र प्रताप सिंह द्वारा शाही मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित करने की मांग पर बहस हुई, जिसका समर्थन मंदिर पक्ष और विरोध मुस्लिम पक्ष ने किया। शुक्रवार दोपहर दो बजे न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्र की एकलपीठ के समक्ष कुछ वाद में प्रकीर्ण प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई हुई।

संबंधित पक्षों को जवाब दाखिल करने का आदेश हुआ। केस नंबर 13 में वादी एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह द्वारा शाही मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था। इस पर प्रतिवादी मुस्लिम पक्ष का जवाब आया और बहस हुई। इस मांग का समर्थन आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज व कुछ अन्य वादियों ने किया। मंदिर पक्ष से रीना एन सिंह व मुस्लिम पक्ष की ओर से तसनीम अहमदी व मोहम्मद प्राचा ने बहस की।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ  कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ 
    फ़िरोज़ाबाद, ग्राम पंचायत कुतुबपुर साहब के गांव  बजेहेरा मां दुर्गे आश्रम पर शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ भागवत
स्वर्ग आश्रम पर विद्युत शवदाह गृह के लिये सदर विधायक ने  पावर रूम की स्थापना को किया भूमि पूजन
 राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा में जिलाधिकारी ने दिया आवश्यक निर्देश
रूसः बाल-बाल बचा भारतीय सांसदों का डेलिगेशन, लैंडिंग से पहले हुआ अटैक
तेज आंधी से किसान के खेत में लगा सोलर पैनल टूटकर गिरा
पुलिस अधीक्षक द्वारा आरटीसी बैरक का किया गया निरीक्षण, संबंधित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
यमुना नदी में मिला लापता बच्चे का शव