सीबीआई के एएसआई पर धनुष-बाण से हमला

ऑफिस में चलाया तीर, सीने में धंसा

सीबीआई के एएसआई पर धनुष-बाण से हमला

लखनऊ। सीबीआई के एएसआई पर धनुष-बाण से हमला कर दिया गया। बाण उनके सीने में लगा और वह घायल होकर गिर गए। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। एएसआई को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सीबीआई और पुलिस के अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बाण चलाने वाले को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी  के मुताबिक़ घटना शुक्रवार सुबह करीब 11.15 बजे की हजरतगंज नवल किशोर रोड पर सीबीआई दफ्तर की है। एएसआई वीरेंद्र सिंह सीबीआई दफ्तर के गेट पर खड़े थे। तभी एक व्यक्ति ने धनुष पर बाण चढ़ाकर मारा। बाण उनके सीने में लगा और वह घायल होकर गिर गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे एएसआई वीरेंद्र सिंह को घायल अवस्था में लाया गया। उनके सीने में घाव है। डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें रखा गया है। उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

 बताया जा रहा कि यह हमला 1993 के एक रेलवे ट्रैप मामले से जुड़ा हो सकता है। उस समय सीबीआई ने रेलवे में भ्रष्टाचार के एक मामले में मुकदमा दर्ज किया था। जिसके चलते आरोपी को रेलवे से बर्खास्त कर दिया गया था। उस मामले में एएसआई वीरेंद्र सिंह जांच कर रहे थे। ऐसा कहा जा रहा है कि उसी मामले की रंजिश में ये हमला किया गया है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ  कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ 
    फ़िरोज़ाबाद, ग्राम पंचायत कुतुबपुर साहब के गांव  बजेहेरा मां दुर्गे आश्रम पर शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ भागवत
स्वर्ग आश्रम पर विद्युत शवदाह गृह के लिये सदर विधायक ने  पावर रूम की स्थापना को किया भूमि पूजन
 राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा में जिलाधिकारी ने दिया आवश्यक निर्देश
रूसः बाल-बाल बचा भारतीय सांसदों का डेलिगेशन, लैंडिंग से पहले हुआ अटैक
तेज आंधी से किसान के खेत में लगा सोलर पैनल टूटकर गिरा
पुलिस अधीक्षक द्वारा आरटीसी बैरक का किया गया निरीक्षण, संबंधित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
यमुना नदी में मिला लापता बच्चे का शव