ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा में पहुंची उच्च शिक्षामंत्री रजनी तिवारी

यात्रा का कस्बे में जगह जगह हुआ स्वागत,

FB_IMG_1747743113475हरदोई।ऑपरेशन सिंदूर के तहत जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए आज मंगलवार क़ो शाहाबाद नगर में ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राएँ, महिलाओं सहित हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। इसकी शुरुआत आंबेडकर पार्क से मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने की। तिरंगा यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। ब्लॉक परिसर में सेना क़ो सम्मान देकर यात्रा समाप्त हुई। इस दौरान राज्यमंत्री ने पाकिस्तान में पोषित आतंकियों की पहलगाम में कायराना हरकत की निंदा करते हुए कहा कि आज सेना के सम्मान में नगर में बृहद तिरंगा यात्रा निकाली है। आज की विशाल तिरंगा यात्रा में महिलाओं की भागीदारी ने यह दिखा दिया है कि ज़ब देश की बात आती है तो हमारी बहने भी घर से निकलकर आगे आती हैं। हमारे देश के सभी समाज के लोगों में एकजुटता है यदि कोई हमारी तरफ आंख दिखाता है तो हमारी सेना उसका मुहतोड़ जबाब देना जानती है।
उन्होंने कहा यह मोदी के नेतृत्व का नया भारत है, हमारी सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों का सफाया किया और दिखा दिया कि हम आतंकियों का समूल विनाश करते हैं। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने तिरंगा यात्रा में आये लोगों का आभार व्यक्त करते हुए यात्रा का समापन किया। विशाल तिरंगा यात्रा में ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा, केन ग्रोवर्स सोसायटी के अध्यक्ष रंजीत सिंह, मनोज मिश्रा, सुभाष रस्तोगी, अमित मिश्रा, शरद सिंह, गोविन्द पाठक, मिन्ने सिंह, सुधीर सिंह सहित सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ता व स्कूली बच्चें, महिलाओं सहित हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।
Tags:  

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

कल विकास भवन में होगा किसान दिवस का आयोजन कल विकास भवन में होगा किसान दिवस का आयोजन
    बदायूं। उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में किसान
चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने किया निरीक्षण 
एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल समेत दो को रंगेहाथ पकड़ा, किसान से मांगी थी दस हजार रुपए की रिश्वत 
डीएम ने विद्युत विभाग में रिफॉर्म्स के दृष्टिगत किया उप केन्द्र नवादा का निरीक्षण
छापेमारी बढाए खाद्य सुरक्षा विभाग
राज्य कर की बैठक में अधिकाधिक पंजीयन बढ़ाने व रिटर्न समय से दाखिल करने पर दिया जोर
सेना ने पाकिस्तान को घुटने पर ला दिया: योगी