डाक्टर का जीवन सेवा, समर्पण और करुणा का प्रतीक :फा. डॉ. संतोष सेवास्टियन

डाक्टर का जीवन सेवा, समर्पण और करुणा का प्रतीक :फा. डॉ. संतोष सेवास्टियन

गोरखपुर,फातिमा अस्पताल, पादरी बाजार, गोरखपुर में भारत के प्रसिद्ध चिकित्सकों में से एक पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ. विधान चंद्र रॉय की जयंती और पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में 1 जुलाई 2025, दिन मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे 'नेशनल डॉक्टर्स डे" के अवसर पर एक भव्य और भावनात्मक समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य डॉक्टरों की सेवा, समर्पण और योगदान को सम्मानित करना था। कार्यक्रम की शुरूआत फातिमा नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना गीत से हुई जिसने माहौल को आध्यात्मिक और प्रेरणादायक बना दिया।

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस समारोह में फातिमा अस्पताल के सभी डॉक्टसे को बधाई एवं उनकी सेवा के प्रति अभार व्यक्त करते हुए आदरणीय फा० डॉ. संतोष सेबास्टियन, निदेशक ने कहा कि, एक मरीज के लिए डाक्टर की डिग्री नहीं, बल्कि उसका व्यवहार और इलाज की ईमानदारी मायने रखती है। मरीज वही डाक्टर पसंद करता है जो उसकी तकलीफ को समझे और सच्चे मन से इलाज करे। डाक्टर का त्याग अक्सर नजरों से ओझल रह जाता है यह दूसरों की सेवा में इतना डूबा होता है कि अपने परिवार तक को समय नहीं दे पाता। डाक्टर का जीवन सेवा, समर्पण और करुणा का प्रतीक है।"

डॉक्टरों के सम्मान में केक काटा गया और एक विशेष वीडियो क्लिप प्रदर्शित की गई जिसमें अस्पताल के चिकित्सकों की मेहनत और उपलब्धियों को दिखाया गया। इसके उपरान्त फातिमा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के डी.एम.एल.टी. एवं डी.ओ.पी.टी. के छात्र-छात्राओं द्वारा एक समूह गीत प्रस्तुत किया गया, जो सभी के दिल को छू गया। कार्यक्रम में डॉ. विनय सिन्हा मेडिकल सुपरिटेंडेंट द्वारा समर्पित डॉक्टरों का अभिनंदन करते हुए कहा कि "डॉक्टर समाज का वह स्तंभ हैं, जो जीवन को नई दिशा देते हैं। उनका सेवा भाव न केवल पेशे से जुड़ा है, बल्कि यह एक मिशन हैं।"

अस्पताल द्वारा डॉक्टरों हेतु विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त डॉक्टरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नर्सिंग छात्राओं द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य ने कार्यक्रम में ऊर्जा और उत्साह भर दिया।

पूर्वांचल के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवा के लिए समर्पित फातिमा अस्पताल के आरंभ सन् 1995 से लेकर 2025 तक के सेवा यात्रा को दर्शाने वाली विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म का विमोजन किया गया।

अंत में सभी डॉक्टरों को स्मृति चिन्ह एवं उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का समापन फादर शिजो एसोसिएट निदेशक के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, आयोजको एवं डॉक्टरों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। यह कार्यक्रम न केवल डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त करने का माध्यम बना, बल्कि युवा स्वास्थ्यकर्मियों के लिए एक प्रेरणास्त्रोत भी सिद्ध हुआ। कार्यक्रम में अस्पताल के समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष, समस्त डॉक्टरर्स, नर्सिंग शिक्षिकाओं एवं नर्सिंग कॉलेज के समस्त छात्र छात्रायें उपस्थित रहें।

1995 में स्थापित फातिमा अस्पताल की सेवाएं प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY), भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ECHS), पूर्वातर रेलवे, एच.ए.एल, एन.टी.पी.सी., भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI), गोरखपुर, एस.बी.आई (SBI), आई.सी.ओ.एल. (IOCL) एवं मा० मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष, उत्तर प्रदेश आदि से इम्पैनलमेंट है तथा 24 घंटे इंमरजेंसी सेवा, ब्लड बैंक, डायलिसिस यूनिट, फार्मेसी एवं एम्बुलेन्स सेवा उपलब्ध है। फातिमा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, गोरखपुर में विभिन्न कोर्स जैसे ए.एन.एम., जी.एन.एम., बी.एससी नर्सिंग, डिप्लोमा इन ऑप्टोमेट्री एवं डिप्लोमा इन लैब टेक्नीशियन संचालित है।

Tags:  

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां