वृद्धाश्रम में फल वितरण कर मनाया नव वर्ष
On
बस्ती - नव वर्ष के उपलक्ष्य में मां सावित्री देवी ट्रस्ट ऑफ इंडिया की तरफ से बनकटा स्थित वृद्धाश्रम में शैलेश नंदिनी की अध्यक्षता में वृद्धजन व महिलाओं को जलपान कराकर व फल व मोजा वितरण कर वृद्धाश्रम की महिलाओं के साथ नव वर्ष का आयोजन किया गया। ट्रस्ट की अध्यक्ष शैलेश नंदिनी ने कहा कि वृद्धाश्रम में वृद्ध महिलाओं की सेवा करने से अपनापन का एहसास होता है तथा आत्मिक संतुष्टि प्राप्त होती है। वितरण कार्यक्रम में पंडित जय प्रकाश के संचालन में विधि विधान से वितरण कार्यक्रम को संपन्न कराया गया।
फल वितरण के अवसर पर दीपमाला पांडेय, शकुंतला शुक्ला, नीतू पांडेय, सुरेश कुमार शुक्ला, अंकुर शुक्ला, देवांश पांडेय सहित अन्य लोगों ने वृद्ध जनों को जलपान कराकर उनका स्वागत किया।
Tags:
About The Author

Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
09 Jul 2025 18:04:35
बस्ती - साऊघाट विकास खंड के ग्राम पंचायत परसा हज्जाम में डीडीओ,बीडीओ,सचिव,प्रधान प्रतिनिधि रजवन्त यादव ने पंचायत भवन परिसर व...
टिप्पणियां