बीकानेर के जोड़बीड़ क्षेत्र में विदेशी गिद्ध पहुंचने शुरू

बीकानेर के जोड़बीड़ क्षेत्र में विदेशी गिद्ध पहुंचने शुरू

बीकानेर। जोड़बीड़ एरिया में विदेशी गिद्ध पहुंचने शुरू हाे गए हैं। इसके साथ ही इन गिद्धों की मौत भी हो रही है। वन विभाग को सिनेरियस वल्चर प्रजाति के एक गिद्ध का शव मिला था। गिद्ध की मौत सामान्य थी या फिर कोई बीमारी इस गिद्ध को हो गई, ये अब पता लगाया जा रहा है। उप वन संरक्षक (वन्य जीव) संदीप कुमार छलानी ने बताया कि जोड़बीड़ गाढ़वाला कंजर्वेशन रिजर्व में डूंगर कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रताप सिंह को गिद्ध का शव मिला था। सिंह ने ही वन विभाग को इसकी सूचना दी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गिद्ध का शव बरामद किया। सिनेरियस वल्चर के इस गिद्ध की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन करके पोस्टमार्टम करवाया गया है। सेंपल भी जांच के लिए हायर सेंटर पर भेजे जा रहे हैं। छलानी ने बताया कि देश में गिद्धों की कुल नौ प्रजातियां है, जिसमें सात तरह की प्रजाति बीकानेर के जोड़बीड़ क्षेत्र में पाई जाती है। इसके अलावा ईगल की कई प्रजातियां भी इस क्षेत्र में पाई जाती है। गिद्धों पर अध्ययन करने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग बीकानेर आते हैं। जोड़बीड़ क्षेत्र में ही इन गिद्धों का आवास होता है। गिद्धों के भोजन के लिए क्षेत्र के मृत पशुओं को यहीं पर फेंका जाता है।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
ग्रामप्रधान हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 10 आरोपित गिरफ्तार
कलैक्ट्रेट सभागार में हुआ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन
ट्रैक्टर ट्राली से गिरे श्रद्धालु की चक्के से कुचल कर मौत
सुसाइड नोट छोड़कर किसान ने लगाई फांसी, बोला मरने के बाद तेरहवीं नहीं कन्या भोज हो
महिला का शव लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्‌ढे में भरे पानी में डूबकर दो मासूमों की मौत