2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की सरकार बनेगी : चिराग पासवान
रांची। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई के सांसद चिराग पासवान ने शनिवार को रांची एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि तीन राज्यों में भाजपा को मिली प्रचंड बहुमत यह बताती है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस सांसद धीरज साहू के विभिन्न ठिकानों पर आईटी रेड को लेकर चिराग ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में किसी भी भ्रष्टाचारी को छोड़ा नहीं जाएगा। नीतीश कुमार के झारखंड दौरे को लेकर चिराग ने कहा कि उनकी दाल बिहार में ही नहीं गलेगी, झारखंड तो दूर की बात है। नीतीश भले ही झारखंड आ रहे हैं लेकिन इसका असर यहां की जनता के ऊपर नहीं पड़ने वाला है।
टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित किए जाने सवाल पर चिराग ने कहा कि संसद की गरिमा को जो भी भंग करेगा, उनपर कार्रवाई जायज है। झारखंड में विधानसभा चुनाव और लोजपा की भूमिका पर चिराग ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं का जो भी निर्णय होगा, उस पर विचार करेंगे। इसके बाद झारखंड के विधानसभा चुनाव में लोजपा चुनावी मैदान में उतरेगी। एयरपोर्ट पर झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोजपा (आर) के कार्यकर्ताओं ने चिराग का स्वागत किया।
टिप्पणियां