खूंटी के रनिया में दंपत्ति की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

खूंटी के रनिया में दंपत्ति की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

खूंटी। जिले के रनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत झोरा टोली में दंपत्ति की हत्या कर दी गई। मृतकों में सुकरा मल्लाह (48) और उसकी पत्नी बिरसमनी देवी हैं। इनके अलावा हमले में मृतक सुकरा की मां मंगरी मल्लाह (70) और सुकरा का पुत्र राजो मल्लाह (25) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शुक्रवार देर रात की है। हत्या के आरोपित लूटो मल्लाह को पुलिस ने शनिवार को झोरा टोली से गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही तोरपा के एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा, सर्किल इंस्पेक्टर अशोक सिंह, रनिया के थाना थाना प्रभारी विकास जायसवाल घटनास्थल पहुंचे और घायल मंगरी और राजो को रेफरल अस्पताल तोरपा भेज दिया। साथ ही दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात बिरसमनी, सुकरा, मंगरी, राजो और लूटो मल्लाह ने एक साथ मुर्गा-भात के साथ देसी शराब का सेवन किया। खाने-पीने के दौरान ही लूटो मल्लाह का सुकरा के साथ किसी बात को लेकर बकझक हो गई। इतने में लूटो मल्लाह ने वहां रखे बांस से सुकरा और उसकी पत्नी के साथ ही दो अन्य लोगों पर हमला कर दिया। इसके बाद घर जाकर टांगी ले आया और सुकरा के साथ बिरसमनी को काट डाला। रनिया के थाना प्रभारी विकास कुमार जायसवाल ने बताया कि घर में खाने-पीने के पहले सुकरा और लूटो ने बाहर शराब पी ली थी। ग्रामीणों का कहना है कि लूटो और सुकरा के परिवार के बीच किसी जमीन को लेकर विवाद भी चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
ग्रामप्रधान हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 10 आरोपित गिरफ्तार
कलैक्ट्रेट सभागार में हुआ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन
ट्रैक्टर ट्राली से गिरे श्रद्धालु की चक्के से कुचल कर मौत
सुसाइड नोट छोड़कर किसान ने लगाई फांसी, बोला मरने के बाद तेरहवीं नहीं कन्या भोज हो
महिला का शव लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्‌ढे में भरे पानी में डूबकर दो मासूमों की मौत