सांसद विनोद सोनकर का हुआ भव्य स्वागत

तीसरी बार 3 लाख पार : सांसद विनोद सोनकर

सांसद विनोद सोनकर का हुआ भव्य स्वागत

हजारों कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर कर किया स्वागत

ब्रजेश त्रिपाठी 

कुण्डा प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा तीसरी बार कौशाम्बी लोकसभा से प्रत्याशी बनाये जाने के बाद कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर का प्रथम आगमन गुरुवार को हुआ। जनपद प्रतापगढ़ की सीमा ब्रहमौली पर हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सांसद विनोद सोनकर को माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। सांसद विनोद सोनकर लखनऊ से कौशाम्बी जिला अध्यक्ष धर्म राज मौर्य, भाजपा नेता शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, मनोज तिवारी, अखिलेश द्विवेदी सहित कई नेताओं के साथ जनपद की सीमा पर पहुंचे।

भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने सांसद का स्वागत करते हुए सांसद के साथ कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते रहे। सांसद विनोद सोनकर नेमानिकपुर में स्थित ज्वाला देवी मंदिर में दर्शन पूजन कर नई बाज़ार में शंकर जी का दर्शन करने के बाद कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपके आशीर्वाद से पिछले 10 वर्षों से आपकी सेवा में रहा। इस दौरान क्षेत्र का विकास ही मेरी प्राथमिकता रही।

आज पुनः मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता के ऊपर पार्टी ने जो विश्वास जताया है। उस पर खरा उतरने का मेरा प्रयास रहेगा। आपके आशीर्वाद से कौशाम्बी लोकसभा में तीसरी बार कमल खिलने जा रहा है। अबकी बार 400 पार का संकल्प है। कौशाम्बी लोकसभा के कार्यकर्ताओं ने तीसरी बार 3 लाख पार का संकल्प लिया है। जिस तरह से इस बार कार्यकर्ताओं में खास कर कुण्डा बाबागंज में उत्साह दिखा है। इससे यह निश्चित हो गया कि इस बार कौशाम्बी लोकसभा से ऐतिहासिक विजय प्राप्त होगी।

इसके बाद सबीसपुर, नवाबगंज, आलापुर, मानिकपुर, भड़चक, तिवारीपुर, मवई फाटक, मन्नान की बाजार,गांधी नगर तिराहा,भगवन तिराहा, मेन चौराहा, करेंटी रेलवे फाटक,नई बाजार,पूरेधनऊ, करेंटी मोड़, बुलाकीपुर, गोतनी, पाटीहार, मानिकपुर में उत्साही कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद लेहदरी गंगा पुल से जनपद कौशाम्बी की सीमा में प्रवेश कर गये।

कार्यक्रम में पूर्व प्रत्याशी सिन्धुजा मिश्रा, सांसद मीडिया भूपेन्द्र पाण्डेय, मानिकपुर चेयरमैन प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल डिम्पू, चन्द्र लता जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष राजन मिश्र, सरोज त्रिपाठी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमलेश सोनकर, प्रकाश सिंह, योगेन्द्र नाथ मिश्र मौला, उदय शंकर पाण्डेय, गौरव शुक्ल, मोहित मिश्र, अनिल पटेल, सिद्दार्थ शंकर श्रीवास्तव, मोनू शुक्ल, प्रमोद तिवारी, गौरव सिंह, डॉ मनोज पाण्डेय, सूरज शुक्ल, ज्ञान चन्द्र यादव, देव राज मौर्य, गोलू शुक्ल, मुन्ना मिश्र सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Latest News

गांधी प्रतिमा पर नगर आयुक्त एवं सीडीओ ने दिलाई मतदान की शपथ गांधी प्रतिमा पर नगर आयुक्त एवं सीडीओ ने दिलाई मतदान की शपथ
लखनऊ। लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा निर्वाचन-2024 में समाज का प्रत्येक वर्ग बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज करवा रहा है। स्वीप कार्यक्रम...
आप मुझे दे ताकत, मैं 100 गुना सूद समेत करुंगी वापस : सांसद मेनका
हत्या के मामले में 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार
कमल का फूल विकास व सुशासन लाने की गारंटी : सांसद मेनका
अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत
गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
व्यापारी मसीह की जयंती पर व्यापारियों की श्रद्धांजलि