रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में रक्तदान करने वालों को अल्पाहार और प्रमाण पत्र किए भेंट : सुभाष गुप्ता

गाजियाबाद। ( तरूणमित्र )

रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में रक्तदान करने वालों को अल्पाहार और प्रमाण पत्र किए भेंट : सुभाष गुप्ता

रेड क्रॉस सोसाइटी के जनक जिम हेनरी ड्यूनेंट के जन्म दिवस को प्रत्येक वर्ष 8 मई को रेड क्रॉस दिवस के रूप में मनाया जाता है। 1859 में इटली के सेल्फरिनो युद्ध में जिम हेनरी ड्यूनेंट ने घायलों को कराहते हुए देखा जिनके घाव पर मरहम पट्टी करने वाला भी कोई नहीं था, जिससे उनका मन घोर अवसाद और करुणा से भर गया और उन्होंने पीड़ितों और घायलों की सेवा करने के उद्देश्य से रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना की। पिछले 160 वर्षों से 220 देश में यह विश्व व्यापी संस्था संचालित है। भारत के संदर्भ में प्रथम विश्व युद्ध के चलते भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना की गई जिसके द्वारा की गई निस्वार्थ सेवा एवं सराहनीय कार्यों को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस सोसाइटी से 1937 में इसे अनुमोदन प्राप्त हुआ। प्रारंभ में यह संस्था केवल युद्ध बंदियों और घायलों की सेवा के लिए ही कार्य करती थी लेकिन अब इसके कार्यों के विस्तार को बढ़ाते हुए यह असाध्य बीमारियों से पीड़ित रोगियों, निशक्तों एवं जरूरतमंदों के लिए भी कार्य करती है। मानव सेवा के लिए रक्त कोष की स्थापना करना, रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित करना, एनीमिया और थैलेसीमिया के रोगियों के लिए रक्त की व्यवस्था करना दुर्घटनाग्रस्त लोगों तक रक्त पहुंचाना तथा प्राथमिक चिकित्सा के प्रशिक्षण एवं जागरूकता संबंधी कार्य भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा किए जाते हैं। आज 8 मई 2024 को एमएमजी अस्पताल गाजियाबाद में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर भवतोष शंखधार, सचिव डॉक्टर किरण गर्ग, सभापति सुभाष गुप्ता, डॉ राकेश कुमार (मुख्य चिकित्सा अधीक्षक)डॉ विनोद कुमार, नरेंद कुमार शर्मा, सदस्य रेडक्रॉस सोसायटी और उपाध्यक्ष अनिल गर्ग के संयुक्त प्रयासों से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर भवतोष शंखधार और डॉक्टर किरण गर्ग ने रेड क्रॉस सोसाइटी के जनक के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। रक्तदान करने वाले व्यक्तियों को अल्पाहार तथा रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए जिससे आगामी 6 माह तक यदि उन्हें रक्त की आवश्यकता होती है तो निशुल्क प्रदान किया जा सकेगा ।रेड क्रॉस की सदस्य पूनम शर्मा ने नवीन सदस्य मेजर डॉक्टर प्राची गर्ग व अन्य सदस्यों का परिचय सभी से कराया। डॉ प्राची गर्ग ने जिम हेनरी ड्यूनेंट एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के बारे में अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर रेड क्रॉस की सदस्यता प्राप्त करने वाले सदस्यों को प्रमाण पत्र एवं सम्मान प्रतीक भेंट किए गए। इस अवसर पर आजीवन सदस्य अलका, डॉ दिनेश बालिगा , एम सी गौड़, डी सी बंसल आदि मौजूद रहे।

IMG-20240508-WA0028

Tags:

About The Author

Latest News

गोरखपुर लोकसभा प्रत्याशी के नामांकन के दौरान हुई अनियमितता पर खड़ा किया सवाल : रामानुज गोरखपुर लोकसभा प्रत्याशी के नामांकन के दौरान हुई अनियमितता पर खड़ा किया सवाल : रामानुज
गाजियाबाद। ( तरूणमित्र ) राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामानुज सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लेते...
 यात्रियों के लिए पेयजल समेत सभी बुनियादी सुविधाओं के हो पुख्ता इंतज़ाम : अध्यक्ष रोडवेज
दुष्कर्म के झूठे केस में फंसा कर रुपये ऐंठने वाली महिला को दबोचा
रंजिश में श्मशान से शव खोदा और रसोई में लाकर जला दिया
पारे का जलवा जारी, आठ शहरों का पारा 46 पार
किशोरी को अगवा कर झोंका वेश्यावृति में, पुलिस ने आरोपित महिला को किया अरेस्ट
ईरान के राष्ट्रपति का विमान दुर्घटनाग्रस्त