अमेरिका की कैनसस सिटी में विक्ट्री परेड पर गोलीबारी, 1 की मौत, 22 घायल
शिकागो। अमेरिका के मिसौरी के कैनसस सिटी में गोलीबारी की घटना सामने आई है। गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और करीब 21 लोग घायल हो गए हैं।
चीफ्स सुपर बाउल परेड के बाद गोलीबारी
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, गोलीबारी की ये घटना कैनसस सिटी में चीफ्स की सुपर बाउल जीत के बाद निकाली गई परेड के दौरान हुई। गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।
दो हथियारबंद लोगों को हिरासत में लिया
कैनसस सिटी मिसौरी की प्रमुख स्टेसी ग्रेव्स ने यह जानकारी दी। पुलिस विभाग ने बताया कि यूनियन स्टेशन के आसपास गोलीबारी की गई है। पुलिस ने दो हथियारबंद लोगों को हिरासत में लिया है।
गोलीबारी की घटना में कई लोग हुए घायल
सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने कैनसस सिटी पुलिस विभाग के प्रवक्ता जेक बेचिना के हवाले से बताया कि बुधवार को हुए समारोह में लगभग दस लाख परेडगोर्स और 600 कानून प्रवर्तन अधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद थी। इस गोलीबारी की घटना में कई लोग घायल हो गए हैं।
About The Author

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
टिप्पणियां