किसानों को जैविक और मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने की सलाह

मझवां विधायक ने किया रबी कृषि गोष्ठी का शुभारंभ

किसानों को जैविक और मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने की सलाह

मिर्जापुर । विकास खंड सीटी के पिपराडाड़ में  मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने की रबी कृषि गोष्ठी व किसान मेले का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्या ने दीप प्रज्वलित कर किया। विधायक ने किसानों को मोटे अनाज जैसे रागी, सांवा, कोदो, बाजरा, और ज्वार की खेती को अपनाने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि मोटे अनाज की खेती कम पानी और लागत में अधिक उत्पादन प्रदान करती है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होती है।

संयुक्त कृषि निदेशक अशोक उपाध्याय ने किसानों से अपील की कि वे धान की पराली को जलाने के बजाय खाद में परिवर्तित करें या इसे गोआश्रय स्थलों को दान करें। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक विकेश कुमार ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि इस बार गोष्ठी गांवों में आयोजित की जा रही है ताकि ज्यादा किसान इसका लाभ उठा सकें।कृषि कल्याण मंत्रालय से आए डॉ. एसएन सिंह ने मृदा स्वास्थ्य सुधार की जानकारी दी।

कृषि विज्ञान केंद्र बरकछा के प्रोफेसर श्रीराम सिंह ने रबी फसलों और उनसे जुड़ी कीट समस्याओं के समाधान बताए। डॉ. सुधीर श्रीवास्तव ने जैविक और प्राकृतिक खेती के फायदों पर चर्चा की।

कार्यक्रम का संचालन अशोक श्रीवास्तव ने किया। इसमें पंकज मिश्र, अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने अपने स्टाल लगाए और किसानों को कृषि, पशुपालन, और फसल बीमा से जुड़ी जानकारियां प्रदान की।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
ग्रामप्रधान हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 10 आरोपित गिरफ्तार
कलैक्ट्रेट सभागार में हुआ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन
ट्रैक्टर ट्राली से गिरे श्रद्धालु की चक्के से कुचल कर मौत
सुसाइड नोट छोड़कर किसान ने लगाई फांसी, बोला मरने के बाद तेरहवीं नहीं कन्या भोज हो
महिला का शव लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्‌ढे में भरे पानी में डूबकर दो मासूमों की मौत