सौ वर्ष जीने के लिए योग और शाकाहार अनिवार्य - ओम प्रकाश आर्य

सौ वर्ष जीने के लिए योग और शाकाहार अनिवार्य - ओम प्रकाश आर्य

बस्ती - आर्य वीर दल बस्ती द्वारा गत 21 मई से जीवीएम कान्वेंट स्कूल बस्ती में चल रहे दस दिवसीय चरित्र निर्माण शिविर के बौद्धिक कक्षा में ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य संरक्षक आर्य वीर दल बस्ती सौ वर्ष तक जीने के लिए योग, प्राणायाम, यज्ञ और शारीरिक व्यायाम की आवश्यकता होती है। इससे हमारा स्थूल शरीर ही नहीं बल्कि सूक्ष्म शरीर भी पुष्ट और बलवान होता है। शाकाहार जीवन को मूल्यवान बनाता है और मांसाहार से जीवन का मूल्य कम होता है और शरीर रोगों का घर बन जाता है। उन्होंने बच्चों को नमस्ते जी नमस्ते जी कविता का गान कराया। इससे पूर्व प्रशिक्षक राहुल आर्य एवं राम तनय के सानिध्य में बच्चों ने यौगिक स्तूप और व्यायाम के प्रशिक्षण प्राप्त किया। राहुल आर्य ने बताया कि हमें अपने कौशल और पराक्रम का प्रयोग हमेशा स्वहित के साथ साथ देश और समाज के कल्याण के लिए ही उपयोग करना है। आर्य वीर दल अपने सृजित ज्ञान] विज्ञान का उपयोग देश के विकास के लिए प्रयोग करना ही सिखाता है। बालिकाओं को लेजियम और सर्वांग सुंदर व्यायाम कराते हुए प्रशिक्षिका दुर्गा, महिमा और निधि ने उन्हें आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए। यज्ञ कराते हुए आचार्य देवव्रत आर्य ने बच्चों को बताया कि यज्ञ हमें परोपकार और प्रेरणा की शिक्षा देते हैं। इससे इदम न मम अर्थात यह मेरा नहीं है की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर नीलम सिंह, कमलेश पाण्डेय, डा शशिकला श्रीवास्तव, जया पाण्डेय, विजयलक्ष्मी सिंह, राहुल श्रीवास्तव, संतोष सिंह, अनूप कुमार त्रिपाठी, सुधांशु मिश्र,शैलेन्द्र कुमार, गरुण ध्वज पाण्डेय,घनश्याम आर्य ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं।

Tags:

About The Author

Sarvesh Srivastava Picture

सर्वेष श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के ब्यूरो प्रमुख

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
ग्रामप्रधान हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 10 आरोपित गिरफ्तार
कलैक्ट्रेट सभागार में हुआ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन
ट्रैक्टर ट्राली से गिरे श्रद्धालु की चक्के से कुचल कर मौत
सुसाइड नोट छोड़कर किसान ने लगाई फांसी, बोला मरने के बाद तेरहवीं नहीं कन्या भोज हो
महिला का शव लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्‌ढे में भरे पानी में डूबकर दो मासूमों की मौत