लोस चुनाव : बलिया के 2606 बूथों पर मतदान शुरू

लोस चुनाव : बलिया के 2606 बूथों पर मतदान शुरू

बलिया। लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व लोकसभा चुनाव के लिए मतदान जिले में 1397 मतदान केंद्रों के 2606 बूथों पर शनिवार को सुबह सात बजे शुरू हो गया। लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदार बनने के लिए बुजुर्ग, महिला और युवा कतारों में खड़े होकर अपने मत का इस्तेमाल कर रहे हैं। शहरी बूथों पर सुबह से ही उत्साह अधिक है।बलिया लोकसभा क्षेत्र के फेफना, बलिया नगर व बैरिया, घोसी के रसड़ा, सलेमपुर के बेल्थरारोड, सिकन्दरपुर व बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के कुल 25,24,441 मतदाता ईवीएम में अपने मनपसंद प्रत्याशी के सामने वाली बटन दबाने के लिए काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। जिला प्रशासन भी शांतिपूर्ण मतदान के लिए काफी मुस्तैदी दिखा रहा है।समूचे जिले के लिए 25 जोनल मजिस्ट्रेट सहित 182 सेक्टर मजिस्ट्रेट बूथों की निगरानी कर रहे हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। होमगार्ड व स्थानीय पुलिस के अलावा 22 कंपनी केंद्रीय फोर्स व चार कंपनी पीएसी लगातार सक्रिय हैं। वहीं, कंट्रोल रूम में आई शिकायतों के निस्तारण के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार, सीडीओ ओजस्वी राज सहित अन्य अधिकारी लगातार सक्रिय दिखे।

Tags: balia

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां