यूपी आज विकास के पथ पर बहुत तेजी से आगे बढ़ रहाः नीलकंठ तिवारी

  यूपी आज विकास के पथ पर बहुत तेजी से आगे बढ़ रहाः नीलकंठ तिवारी

वाराणसी । जिले में यूपी दिवस बुधवार को पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। काशी की पहचान बन चुके नमो घाट पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व धर्मार्थ कार्य राज्य मंत्री और शहर दक्षिणी के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी शामिल हुए।

पूर्व मंत्री ने लोगों को यूपी दिवस की बधाई देते हुए कहा कि अनेकों संतो, महान विभूतियों, स्वतंत्रता सेनानियों की यूपी पावन जन्मभूमि व कर्मभूमि रही है। आध्यात्मिक गौरवशाली इतिहास से परिपूर्ण प्रदेश में भगवान श्री राम, भगवान श्रीकृष्ण, बाबा विश्वनाथ, संत कबीर,गुरु रैदास, सभी के पावन चरण समाएँ हैं।

डॉ तिवारी ने कहा कि आध्यात्मिक और सांस्कृतिक इतिहास की भूमि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलला के विराजमान होने से प्रदेश सहित समूचे देश में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। प्रभु श्री राम से प्रदेश के चहुँमुखी विकास और प्रदेशवासियों की उन्नति की कामना करता हूँ। इस बार उत्तर प्रदेश दिवस आयोजन की मुख्य थीम निवेश एवं रोजगार है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 से उत्तर प्रदेश दिवस पूरे प्रदेश में पूरे गौरव के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दिवस पर किसी एक प्रमुख जनकल्याणकारी योजना का शुभारंभ भी करते है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में अंग्रेजों का चूले हिलाने वाला प्रदेश उत्तर प्रदेश ही है। 1857 की क्रांति की चिंगारी यूपी से ही फूटा और आखिरकार अंग्रेजों को भारत छोड़ना पड़ा। उत्तर प्रदेश आज विकास के पथ पर बहुत तेजी से आगे बढ़ा है। कानून व्यवस्था सुदृण हुई है। गुंडे-माफिया देश छोड़ चुके हैं। उद्यमी उत्तर प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए लालायित हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही उत्तर प्रदेश 3 ट्रिलियन डॉलर एवं भारत 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनामी का देश बनेगा।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने अतिथियों का स्वागत कर कहा कि उत्तर प्रदेश असीम संभावना वाला प्रदेश है। पूरे देश का सबसे अधिक जनसंख्या वाला प्रदेश है। आज उत्तर प्रदेश देश का प्रमुख पर्यटन का केंद्र बन गया है। विकास के पथ पर यह प्रदेश बहुत आगे निकल चुका है। अगले वर्ष उत्तर प्रदेश दिवस से पूर्व प्रदेश को 03 ट्रिलियन इकोनॉमी के लक्ष्य को प्राप्त करने में हरेक व्यक्ति को अपना योगदान देने के लिए आगे आना होगा।  
 

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां