जिले की समस्त नगर पालिकाओ मैं अवैध होर्डिंग्स हटाए जाने का कार्य प्रगति पर

जिले की समस्त नगर पालिकाओ मैं अवैध होर्डिंग्स हटाए जाने का कार्य प्रगति पर

बिजनौर- जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल के निर्देशों के अनुपालन में जिले की सभी निकायों में अवैध होर्डिंग्स हटाए जाने का कार्य प्रगति पर है और अब तक नगर पालिका प्रशासन द्वारा 300 होर्डिंग्स हटाए जा चुके हैं, जबकि शेष 58 होर्डिंग्स को तेजी के साथ हटाने की कार्यवाही की जा रही है।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह ने बताया कि जिले के 18 नगर निकाय क्षेत्रों में कुल 589 होर्डिंग्स स्थापित पाए गए, जिनमें 231 होर्डिंग्स की अनुमति संबंधित नगर निकायों से प्राप्त की गई है,
 
जबकि 358 होर्डिंग्स बिना अनुमति के पाए गए। उन्होंने यह भी बताया कि शेष अवैध होर्डिंग्स स्वामियों द्वारा अनुमति लेने के लिए अनुरोध किया गया है यदि दो दिन के अन्दर उनके द्वारा होर्डिंग्स स्थापना के लिए अनुमति प्राप्त नहीं की जाती तो शेष अवैध होर्डिंग्स को नगर पालिका प्रशासन द्वारा हटवा दिया जाएगा। उन्होंने होर्डिंग्स लगाने के इच्छुक व्यक्तियों को सचेत करते हुए कहा कि बिना नगर पालिका प्रशासन की अनुमति के किसी भी सार्वजनिक एवं निजी सम्पत्ति पर होर्डिंग्स न लगाएं। 
 
जिला प्रशासन पूर्व सैनिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिबद्व है 
अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन पूर्व सैनिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिबद्व है और उनके सहयोग के लिए तत्पर है। उन्होंने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि वह पूर्व सैनिक बन्धुओं, सेवारत सैनिकों एवं उनके आश्रितों द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली समस्याआंे का पंजिका रजिस्टर में दर्ज कर उनका प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारण सुनिश्चित कराएं तथा अगली बैठक में यह भी सुनिश्चिित करें की पूर्व में प्राप्त कितनी समस्याओं का समाधान किया गया
 
उसका पूर्ण ब्यौरा आगामी बैठक में प्रस्तुत करें।अपर जिलाधिकारी श्री सिंह  कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला सैनिक बन्धु की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।उन्होंने पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों से मौके पर प्राप्त शिकायतों को एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से सुना और शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्वता के साथ नियमानुसार कार्यवाही करते हुए प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।
 
उन्होंने पूर्व की बैठक में प्राप्त शिकायतों की आख्या की भी समीक्षा की। बैठक के दौरान पूर्व सैनिक बन्धुओं, सेवारत सैनिकों द्वारा भूमि विवाद, पुलिस से संबंधित, शस्त्र लाईसंेस बनावाने आदि से संबंधित अन्य शिकायतों को प्रस्तुत किया गया, जिसको गंभीरता से लेते हुए अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियोे को उक्त समस्याओं के मानक के अनूरूप निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।  इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हर्ष चावला, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन अनिल कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं सैनिक बन्धु मौजूद थे।
 
 
Tags: Bijnor

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री सपा नेता के घर पकड़ी गई अवैध गुटखा फैक्ट्री
बांदा। जिले में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के गायत्रीनगर क्षेत्र में संचालित एक...
ग्रामप्रधान हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 10 आरोपित गिरफ्तार
कलैक्ट्रेट सभागार में हुआ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन
ट्रैक्टर ट्राली से गिरे श्रद्धालु की चक्के से कुचल कर मौत
सुसाइड नोट छोड़कर किसान ने लगाई फांसी, बोला मरने के बाद तेरहवीं नहीं कन्या भोज हो
महिला का शव लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्‌ढे में भरे पानी में डूबकर दो मासूमों की मौत