अवैध कब्जे हटवाती टीम।
बनकट में 20 वर्षों के अवैध कब्जे हटाये
On
चित्रकूट। तहसील कर्वी के बनकट गांव में अवैध कब्जे की जांच में पता चला कि खलिहान व खाद गड्ढे पर कुछ लोगों ने 20 वर्षों से पानी की टंकी बनाकर अवैध कब्जाकर उपयोग कर रहे हैं। रविवार को अवैध कब्जे की शिकायत मिलने पर तहसीलदार अमित कुमार त्रिपाठी टीम समेत मौके पर पहुंचे। अवैध कब्जा धारियों को कब्जे हटाने को कहा। कब्जेधारी ने कब्जा नहीं हटाया। डिप्टी कलेक्टर/तहसीलदार अमित कुमार त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा हटवा दिया।
कब्जेदारों को कडे निर्देश दिये कि अब कोई अवैध कब्जा नहीं करेगा। अवैध कब्जा करने पर कडी कार्यवाही की जायेगी। टीम में नायब तहसीलदार मंगल यादव, राजस्व निरीक्षक सुधीर सिंह आदि मौजूद रहे।
Tags: Chitrakoot
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
08 Jul 2025 13:18:42
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ...
टिप्पणियां